Pilibhit: डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर देखीं सुरक्षा व्यवस्थाएं
Pilibhit: जिलाधिकारी ने किया वेयरहाउस का निरीक्षण, निर्वाचन तैयारियों का लिया जायज़ा
पीलीभीत जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने गुरुवार को जिला निर्वाचन कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भवन की स्थिति, अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी प्रणाली तथा मशीनों के रखरखाव की व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और आवश्यकतानुसार सुधारात्मक कदम उठाने की स्पष्ट बात कही।
Pilibhit: राजनीतिक दलों के साथ खास बैठक
निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक भी की । बैठक में आगामी बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन हेतु प्रस्तावित मतदेय स्थलों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने मतदेय स्थलों से संबंधित अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए।
तहसील कलीनगर कार्यालय को मतदेय स्थल बनाए जाने का प्रस्ताव दिया गया।
विधान परिषद सदस्य हरि सिंह ढिल्लो द्वारा विकासखंड बरखेड़ा परिसर में नया मतदेय स्थल स्थापित करने के संबंध में प्रस्तुत पत्र पर भी चर्चा की गई।
समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि ने खंड विकास कार्यालय बिलसंड में मतदेय स्थल बनाने का सुझाव दिया।
सभी प्राप्त प्रस्तावों को आवश्यक कार्रवाई हेतु उपजिलाधिकारी कलीनगर एवं बीसलपुर को प्रेषित कर दिया गया है। उपजिलाधिकारी कलीनगर द्वारा बूथ की संस्तुति उपलब्ध कराए जाने की भी बात कही गई।
Pilibhit:निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण
बैठक के तुरंत बाद जिलाधिकारी ने स्वयं जिला निर्वाचन कार्यालय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पत्रावलियों के रख-रखाव, कम्प्यूटर उपकरणों की कार्यप्रणाली तथा कर्मचारियों की उपस्थिति का परीक्षण किया। निरीक्षण में सभी कार्मिक समय पर उपस्थित पाए गए।
उन्होंने कार्यालय परिसर में चल रहे मरम्मत कार्यों की भी समीक्षा की और समयबद्ध रूप से इन्हें पूर्ण कराने केकी बात कही
Pilibhit:निरीक्षण के दौरान ये अधिकारी और प्रतिनिधि साथ रहे
निरीक्षण और बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि इन्द्रेश चौहान (नगर अध्यक्ष), समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि अमित पाठक, बहुजन समाज पार्टी के प्रतिनिधि मुन्ना लाल कश्यप, अटल वाल्मीकी (पूर्व प्रदेश सचिव एवं सदस्य, समाजवादी पार्टी), जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी एवं अन्य कार्मिक मौजूद रहे।
Pilibhit: DM और SP ने गावों को मुकदमा-विहीन बनाने के लिए की बड़ी अपील