गांजा तस्करी का भंडाफोड़,धरे गए दो शातिर तस्कर
टोंक में गांजा तस्करी का भंडाफोड़
बाइक पर नशे की तस्करी, डीएसटी टीम ने पकड़ा तो निकला नशे का यह सामान
टोंक में गांजा तस्करी का भंडाफोड़
टोंक में जिला स्पेशल टीम (DST) ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डेढ़ किलो गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 83 हजार 500 रुपए नकद और एक बाइक भी जब्त की है। आरोपी लंबे समय से छोटे-छोटे पैकेट बनाकर गांजे की सप्लाई कर रहे थे। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
छापेमार कार्रवाई में दो गिरफ्तार
डीएसटी टीम ने मंगलवार देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को धर दबोचा। आरोपी बाइक पर कट्टे में गांजा रखकर सप्लाई के लिए जा रहे थे। पुलिस ने मौके से लगभग 75 हजार रुपए कीमत का डेढ़ किलो गांजा बरामद किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकास (23) पुत्र प्रहलाद जाट निवासी नटवाड़ा थाना बरोनी हाल मराठा कॉलोनी के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को बरौनी थाना पुलिस को सौंप दिया गया है।
83,500 रुपए और बाइक जब्त
पुलिस ने आरोपियों के पास से गांजे के अलावा 83 हजार 500 रुपए नकद बरामद किए हैं, जो मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त से जुड़े बताए जा रहे हैं। सप्लाई में इस्तेमाल की जा रही बाइक भी जब्त कर ली गई है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से अलग-अलग स्थानों पर गांजे की सप्लाई कर रहे थे।
Tonk News: यूरिया किल्लत पर फूटा किसानों का गुस्सा,जानिए कैसे ?
इन अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई
यह पूरी कार्रवाई एससी-एसटी सेल टोंक के एएसपी कमल प्रसाद के निर्देशन में की गई। पीपलू डीएसपी रामवतार के सुपरविजन तथा डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में गठित टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।
डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि आरोपी युवाओं के बीच गांजे की सप्लाई कर नशे का जाल फैला रहे थे, जिसे समय रहते विफल कर दिया गया।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किस नेटवर्क से जुड़े हुए थे और गांजे की सप्लाई कहां से की जा रही थी।
राजस्थान में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी हाल में पनपने नहीं दिया जाएगा।
खबरें यह भी पढ़िए…
मिड डे मील घोटाला : दो साल बाद भी 3 आईएएस सहित 32 अफसरों पर जांच अधर में