Pilibhit: DM और SP ने गावों को मुकदमा-विहीन बनाने के लिए की बड़ी अपील
Pilibhit: थाना समाधान दिवस पर डीएम और एसपी ने सुनी जनता की समस्याएँ, त्वरित निस्तारण के दिए आदेश
प्रशासन की प्राथमिकता – जनता की शिकायतों का तुरंत हो समाधान
पीलीभीत जनपद में शासन की मंशा और प्रशासन की प्राथमिकता के अनुरूप आज थाना गजरौला में आयोजित थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने प्रत्यक्ष रूप से जनता की समस्याएँ सुनीं। जनसुनवाई के दौरान पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी समस्या को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और सभी मामलों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
Pilibhit:आपसी विवादों पर संयुक्त टीम करेगी कार्यवाही
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से आपसी विवादों से संबंधित शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी तथा संबंधित क्षेत्र के लेखपालों और पुलिसकर्मियों को संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जानेकी बात कही। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी सहमति से विवादों का समाधान कराया जाए, ताकि अनावश्यक मुकदमेबाजी से बचा जा सके और समाज में सौहार्द बना रहे।
Pilibhit:डीएम की ग्राम प्रधानों से विशेष अपील
जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित ग्राम प्रधानों से संवाद करते हुए कहा कि गांव की छोटी-छोटी समस्याओं को गांव में ही सुलझाने का प्रयास करें। उन्होंने यह भी कहा कि विरासत दर्ज कराने की प्रक्रिया में सहयोग करें और मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में बीएलओ का पूरा साथ दें। उन्होंने ग्राम प्रधानों से अपेक्षा की कि गांव को मुकदमा-विहीन बनाने की दिशा में कार्य करें और जनता के बीच आपसी सहयोग और समझ बढ़ाएं।
जनसमस्याओं पर संवेदनशीलता
जनसुनवाई के दौरान कई ग्राम प्रधानों और फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं को उच्च अधिकारियों के सामने रखा। जिलाधिकारी ने प्रत्येक समस्या पर गंभीरता से विचार करते हुए आश्वस्त किया कि प्रशासन जनता की सेवा और न्याय के लिए प्रतिबद्ध है।
Pilibhit:पुलिस-प्रशासन की संयुक्त मौजूदगी
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, थाना प्रभारी, संबंधित लेखपाल सहित पुलिस और राजस्व विभाग के अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने जिलाधिकारी के द्वारा कही गयी बात का आत्मसात करते हुए भरोसा दिलाया कि जनता की समस्याओं को त्वरित और निष्पक्ष रूप से निस्तारित किया जाएगा।
Samarth UP 2047: पीलीभीत प्रशासन का सपनों को साकार करने की ओर बड़ा कदम, जानिए विशेषज्ञों की राय