राहुल गांधी का आरोप: कर्नाटक समेत कई राज्यों में वोटर्स लिस्ट से नाम डिलीट, दलित-OBC को बनाया जा रहा निशाना
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में लाखों मतदाताओं के नाम वोटर्स लिस्ट से सुनियोजित तरीके से हटाए जा रहे हैं। राहुल ने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया को हाईजैक कर कुछ खास वर्गों, विशेषकर दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को टारगेट किया जा रहा है।
कर्नाटक नाम से शुरू हुई कांफ्रेंस
इसके अलावा, राहुल ने सीधे तौर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग उन लोगों को बचा रहा है, जो लोकतंत्र को कमजोर करने और मतदाताओं के अधिकारों को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।
साजिश – राहुल गांधी
कांग्रेस नेता ने जोर देकर कहा कि यह मुद्दा केवल किसी पार्टी या राज्य तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश की चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता से जुड़ा हुआ है। उन्होंने मांग की कि चुनाव आयोग तत्काल संज्ञान ले और जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई करे।