Kannauj News : देश के पहले पीएम को कांग्रेसियों ने उनकी जयंती पर किया याद

0
IMG-20231114-WA0019

रिपोर्ट : प्रदीप कुमार

कन्नौज। पंडित नेहरू की जयंती पर उन्हें पूरा देश याद कर रहा है। इसी क्रम में कांग्रेसियों ने भी एकत्रित होकर जिला कार्यालय पर पंडित नेहरू को सच्ची श्रद्धांजलि दी। कन्नौज कांग्रेस पार्टी जिला अध्यक्ष दिनेश पालीवाल की अगुवाई में दर्जनों पदाधिकारियों ने मकरंद नगर स्थित पार्टी कार्यालय में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
वहीं जिला अध्यक्ष दिनेश पालीवाल ने कहा कि आजादी के बाद देश की बागडोर संभालने वाले पहले देश के प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। उन्होंने बताया कि पंडित नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जो अब प्रयागराज है। वहां हुआ था। पंडित नेहरू को बच्चों से अधिक लगाव था। इसलिए बच्चे उन्हें चाचा नेहरू पुकारते थे। इसे देखते हुए पंडित नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।
साल 1964 में पंडित नेहरू के निधन के बाद उनकी जयंती के दिन ही बाल दिवस मनाया जाने लगा। वहीं मौजूद कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अविनाश दुबे ने कहा कि पंडित नेहरू ने हमेशा भाईचारे, समताबाद और आधुनिक दृष्टिकोण के साथ देश की नींव रखी इसलिए हम सबको चाहिए की इन मूल्यों के संरक्षण के लिए हमें प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर  अरविंद दुबे, तारिक बशीर, वीर सिंह यादव, विजयलक्ष्मी दुबे, शहनाज हाशमी, राम भरोसे कमल, अशोक कनौजिया, आकाश कटियार, इमरान अली, रमाशंकर राठौर, सत्य प्रकाश शर्मा, मनोज दुबे, अनार सिंह यादव, आशुतोष त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे ।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading