Kanpur News – उन्नाव पुलिस की गिरफ्त में आया नौशाद लारी – अवैध कब्ज़ा करके बन गया भूमाफिया
कानपुर समाचार – यूपी के भूमाफिया की लिस्ट में है इनका बड़ा नाम – जानिए चाचा भतीजे का खुला खेल
रिपोर्ट – नीरज तिवारी – कानपुर नगर
कानपुर-उन्नाव जिले में चर्चित भूमाफिया व गैंगस्टर नौशाद लारी आखिरकार गिरफ्तार कर ही लिया गया। नौशाद लारी पर कानपुर उन्नाव सहित आस पास के जुड़े जिलों में जमीन कब्जे के कई आरोप लगे हुए हैं। जिसके चलते उन्नाव जनपद की थाना गंगा घाट पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
हिमाकत तो यहां तक जा पहुंची थी
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के सख्त कानून के बाद भी नौशाद लारी और साहेब लारी भूमि कब्जा करने काम खुलेआम करने में जुटे हुए थे। हिमाकत तो यहां तक जा पहुंची थी कि नौशाद लारी और साहेब लारी ने मिलीभगत से कानपुर और उन्नाव समेत आस पास के कुछ जिलों में अपनी भूमाफिया का जंजाल बिछा रखा है। लोगों से सस्ते और धोखाधड़ी करते हुए उसकी भूमि पर कब्ज़ा कर लेते थे।
चाचा भतीजा हैं दोनों
नौशाद लारी और साहेब लारी दोनों का आपस में गहरा नाता है। जिसमे नौशाद साहेब का चाचा है और साहेन नौशाद का भतीजा। दोनों फ़िल्मी स्टाइल में लोगों की भूमि को अपनी कब्जे की भूमि में करने के लिए माहिर माने जाते हैं। जिसका नतीजा है कि उन्नाव की गंगा घाट थाने की पुलिस ने नौशाद को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
सरकारी भूमि पर भी है निशाना
सूत्र बताते हैं कि दोनों चाचा भतीजा ने कानपुर में भी अपना जंजाल बिछा रखा है। यहां उनका टारगेट सरकारी भूमि पर भी था। सूत्रों के अनुसार इनकी नजर कानपुर के चकेरी, जाजमऊ और महाराजपुर क्षेत्रों में चल रही है। जहां दोनों केडीए की भूमि पर भी नजर बनाये हुए थे।
नेताओं और पुलिस के साथ रहना है शौक
पिछले कई बार इनकी फोटो पुलिस के अधिकारीयों के साथ सत्ताधारी नेताओं के साथ भी वायरल हुईं थी। जिसमे चकेरी थाना सबसे चर्चा में रहा था। वहीं राजनीती के मंच पर नेताओं का स्वागत सम्मान करके अपनी फोटो खिंचाकर लोगों के बीच पकड़ बनाना इनकी फितरत में रहता है।
साहेब लारी की भी होनी चाहिए जांच
नौशाद लारी के बाद अगर साहेब लारी की अचल सम्पति की जांच कराइ जाए तो सारा भेद खुलकर सामने आ जाएगा और फिर मालुम होगा कि चाचा भतीजे ने मिलकर कितनी अवैध भूमि को अपना बना लिया है।