Kannauj News : चेयरमैन के फॉर्म हाउस को चोरों ने बनाया अपना निशाना
रिपोर्ट : प्रदीप कुमार
कन्नौज नगर पालिका चेयरमैन हाजी मोहम्मद रईस के फॉर्म हाउस को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। फॉर्म हाउस का गेट फांदकर चोरों ने यहां लाखों की मशीनरी पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंचे चेयरमैन प्रतिनिधि के पुत्र हरीम अहमद ने डायल 112 पर चोरी की जानकारी दी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के नागरकोट मंदिर के पास स्थित फॉर्म हाउस को बेखौफ चोरों ने निशाना बनाया है। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि हाजी रईस के फॉर्म हाउस में फैक्ट्री की मशीनरी रखी जाती है। आज सुबह जब फॉर्म हाउस में काम करने के लिये मजदूर पहंचा तो अंदर स्टोर के ताले टूटे देख उसका माथा ठनका। अंदर जाकर देखा तो कई मोटर व अन्य मशीनरी गायब थी। उसने इसकी जानकारी करनेचेयरमैन प्रतिनिधि के पुत्र हरीम को दी। जानकारी मिलते ही हरीम फॉर्म हाउस पर पहुंचे और डायल 112 पर चोरी की जानकारी दी। काम करने वाले मजदूर का कहना है कि करीब ढाई लाख रुपये का माल चोरी हुआ है।