Subrata Roy – सहारा श्री सुब्रत रॉय का हुआ निधन – यूपी के लखनऊ लाया गया पार्थिव शरीर – सहारा शहर में होगा अंतिम संस्कार
सुब्रत रॉय – बैंकिंग किंग के नाम के साथ सहारा श्री नाम से भी थी चर्चा – दो रुपए से शुरू की थी जमा योजना – करोड़ों लोग बने थे ग्राहक
Subrata Roy – बैंकिंग बिजनेस के महारथी कह जाने वाले सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय के निधन की खबर से देश में शोक की लहर सी फ़ैल गई। वह 75 के थे। जिनका लंबी बिमारी के चलते मुंबई के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। मंगलवार रात्रि अचानक उनकी हालत बिगड़ी और कुछ समय बाद उन्होंने ने अंतिम सांस ली।
10 बजे ली अंतिम सांस
इस संबंध में उनकी कंपनी के जिम्मेदारों ने बताया कि उनका निधन कार्डियो रेस्पिरेटरी बीमारी के चलते हुआ है। इसके आगे की जानकारी साझा करते हुए आगे बताया गया कि 12 नवम्बर के दिन उनकी हालत बिगड़ने पर सहारा प्रमुख सुब्रत राय को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अम्बानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने 14 नवम्बर की रात 10 बजे अंतिम सांस ली।
लखनऊ लाया गया पार्थिव शरीर
निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को यूपी के लखनऊ में बने सहारा शहर लाया गया है। जहां सहारा श्री के परिवार के सदस्यों के साथ ही बड़ी संख्या में कम्पनी के लोग उनके अंतिम दर्शन को आये हुए हैं। इसके साथ ही राजनीति से लेकर कई बड़े नामचीन लोग भी मौजूद हैं।