Yogi’s comments on Subrata Roy’s death – सीएम योगी ने एक्स पर लिखकर जताया गहरा शोक – परिवार के लिए की प्रार्थना
सुब्रत रॉय के निधन पर सीएम योगी ने जताया गहरा शोक – एक्स पर लिखकर परिजनों के लिए की प्रार्थना
Subrata Roy – सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय के निधन की खबर सुनते ही पूरे देश में शोक की लहर फ़ैल गई। फ़िल्मी दुनिया से लेकर राजनीति के गलियारों से होकर करोड़ों वह लोग जो उनकी कम्पनी में कार्य करते थे और अभी भी हैं सभी शोक जताने में लगे हुए थे। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखकर गहरा शोक व्यक्त किया।
एक्स पर लिखकर जताया शोक
सहारा श्री के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सीएम योगी ने एक्स में लिखा कि सहारा समूह के प्रमुख श्री सुब्रत रॉय जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दे। ॐ शांति ॐ