सराहनीय है सरकार का मदरसा सुधार के कार्य – सूफी कौसर मजीदी

0
20231027_164535
रिपोर्ट – ज्ञानेंद्र शुक्ला -कानपुर नगर 
 
Kanpur News – उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मदरसा सुधारीकरण की दिशा में किए जा रहे कार्यों का सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन ने स्वागत किया है। ईद उल गौसिया के मौके पर जुमा की नमाज के खुतबे के दौरान खानकाह फैजिया मजीदिया कानपुर नगर में सूफी खानकाह एसोसिएशन राष्ट्रीय अध्यक्ष सूफी मोहम्मद कौसर हसन मजीदी ने मदरसों के संबंध में अपना वक्तव्य जारी किया।
 
सराहनीय है सरकार का कार्य 
 
सूफी खानकाह एसोसिएशन राष्ट्रीय अध्यक्ष सूफी मोहम्मद कौसर हसन मजीदी का कहना है कि मदरसा शिक्षा प्रणाली के सुधार के लिए सूफी खानकाह एसोसिएशन लगातार आवाज उठाता रहा है,उन्होंने कहा कि नेपाल सीमा से सटे मदरसों के संबंध में भी सूफी खानकाह एसोसिएशन ने आवाज उठाते हुए देश के आंतरिक सुरक्षा के विषयों पर अपनी चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों को सरकार गंभीरता से लेकर कार्रवाई कर रही है, इसका सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन स्वागत करता है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जिस प्रकार मदरसों का स्वरूप बिगड़ा हुआ है और मदरसों के हालात चिंताजनक हैं उसे लेकर मुस्लिम समाज को खुद आगे आना चाहिए।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक करोड़ों मुस्लिम बच्चे मदरसा शिक्षा पर ही निर्भर हैं जबकि मदरसों के जो हालात हैं उनसे कोई अनभिज्ञ नहीं है। ऐसी स्थिति में करोड़ों बच्चे जो देश का भविष्य हैं वो मुख्यधारा से अलग अलग पड़े हुए हैं। इस अवसर पर सूफी खानकाह एसोसिएशन राष्ट्रीय अध्यक्ष सूफी मोहम्मद कौसर हसन मजीदी ने अपना संदेश जारी करते हुए कहा कि मुस्लिम बच्चों को भी अधिकार है वो देश की मुख्यधारा से जुड़कर अपना भविष्य सुखमय बनाएं।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading