Kannauj News : सभासद की बैठक में आत्मदाह का प्रयास, मचा हड़कंप

0
WhatsApp Image 2023-10-27 at 14.32.37

( छिबरामऊ से अश्वनी पाठक की रिपोर्ट )

कन्नौज जिले की छिबरामऊ नगर पालिका में शुक्रवार को सभासदों की बैठक बुलाई गई।बैठक के दौरान नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी के कार्यशैली से नाराज सभासद ने पालिका परिसर के अंदर ही ज्वलनशील पदार्थ का छिड़काव करके आत्म दाह का प्रयास किया।इससे पालिका परिसर में हड़कंप मच गया।

जनपद कन्नौज के छिबरामऊ नगर पालिका परिसर में सभासद की बोर्ड बैठक बुलाई गई थी।इसमें शामिल होंने पहुंचे सभासद धर्मेंद्र दुबे उर्फ शमी ने नगर पालिका अध्यक्ष मनोज दुबे और पालिका अधिशाषी अधिकारी सुनील पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपने ही ऊपर पेट्रोल का छिड़काव कर आत्म हत्या का प्रयास किया। इससे पालिका परिसर में हड़कंप मच गया।

घटना की जानकारी देते सफाई कर्मचारियों के अध्यक्ष राम किशन बाल्मीक ने जानकारी देते हुए बताया है कि इससे पूर्व में भी कई बार पीड़ित सभासद ने पालिका परिसर में अपनी समस्या को लेकर शिकायती पत्र दिया किंतु उसकी आज तक उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई ।इससे आहत होकर पालिका परिसर के अंदर ही आत्म दाह करने का प्रयास किया।इतना ही नहीं इससे पूर्व में भी नगर पालिका अध्यक्ष की लापरवाही से दो सभासदों ने अपनी जान गवा दी हैं।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading