BANDA NEWS: इंडिया गठबंधन ने किया जोरदार धरना प्रदर्शन, कहा भाजपा कर रही लोकतंत्र की हत्या
बांदा में इंडिया गठबंधन ने किया जोरदार धरना प्रदर्शन, कहा भाजपा कर रही लोकतंत्र की हत्या
सांसदों के निलंबन का दिग्गज और शीर्ष नेताओं ने किया प्रदर्शन
बांदा में एक दशक बाद एक साथ दिखे वरिष्ठ और दिग्गज नेता
संसद की सुरक्षा में हुई चूक में अपना जुर्म छिपा रही भाजपा – विसंभर यादव
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में इंडिया गठबंधन के नेताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और एक दिवसी धरना प्रदर्शन भी किया इस प्रदर्शन में करीब एक दशक बाद समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता दिखाई दिए साथ ही इस प्रदर्शन में इंडिया गठबंधन के नेता भी सामिल हुए। करीब आधा सैकड़ा प्रदर्शनकारी प्रदर्शन करते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा यह प्रदर्शन लोकसभा में 146 सांसदों के निलंबन के विरोध में किया गया।
आपको बता दे की सांसद के बाहर उप राष्ट्रपति व लोकसभा स्पीकर की नकल करने के मामले को लेकर विपक्षी 146 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है जिसके विरोध में समाजवादी पार्टी ने देशव्यापी धरना प्रदर्शन का आवाहन किया जिसमे इंडिया गठबंधन के नेता भी सामिल हुए। इस प्रदर्शन में लगभग एक दशक बाद बबेरू विधायक विसम्भर यादव, राज्यसभा सांसद विशंभर निषाद पूर्व जिलाध्यक्ष समीम बांदवी जैसे दिग्गज नेता एक साथ दिखाई दिए इस प्रदर्शन में करीब आधा सैकड़ा कार्यकर्ता सामिल हुए। विधायक विसम्भर यादव ने कहा की सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन में देशव्यापी एक दिवसी धरना प्रदर्शन किया जा रहा है जिसमे इंडिया गठबंधन के लोग साथ दे रहे हैं । कहा भाजपा ने जो भी वादे किए थे वह पूरे नहीं किए जा रहे है महंगाई में काबू नही कर पा रहे हैं और यह प्रदर्शन लोकतंत्र की हत्या और 146 सांसदों के निलंबन के विरोध में किया जा रहा है। कहा संसद में 9 दिसंबर को जिन लोगों ने घटना को अंजाम दिया उन्हे भाजपा के लोकसभा सदस्य ने पास दिया था जिसको लेकर विपक्षी सांसद प्रधानमंत्री के वक्तव्य की मांग कर रहे थे जिसे छिपाने के लिए और मुद्दे को भटकाने के लिए 146 सांसदों का निलंबन कर दिया गया यह लोकतंत्र की हत्या है। इसी के चलते डीएम की चौखट में आकर महामहिम के नाम ज्ञापन सौंपा है