BANDA NEWS: पुलिस ने तीन साल तक छानी खाक, अब मिली कामयाबी
खनिज अधिकारी पर हमला करने वाले तीन इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस ने तीन साल तक छानी खाक, अब मिली कामयाबी
तीनों आरोपियों पर 10-10 हजार रुपए का था इनाम
20 सितंबर 2020 की रात्रि में खनिज अधिकारी सुभाष सिंह पर हुआ था हमला
उत्तर प्रदेश की बांदा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है जहां 3 साल तक पुलिस ने आरोपियों के पीछे खाक छानी तब जाकर पुलिस तीनों इनामियां आरोपियों को गिरफ्तार कर पाई है इन आरोपियों पर खनिज अधिकारी की गाड़ी में तोड़फोड़ और जानलेवा हमला करने का आरोप है।
आपको बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने प्रेस वार्ता कर खुलासा किया है कि 20/21 सितंबर 2020 की रात्रि तत्कालीन खनिज अधिकारी सुभाष सिंह अवैध खनन की सूचना पर मुक्ति धाम राजघाट के पास गए थे जहां अवैध खनन में लिप्त कुछ लोगों ने खनिज अधिकारी की गाड़ी पर हमला बोल दिया और तोड़फोड़ करने लगे साथ ही खनिज अधिकारी पर भी जानलेवा हमला किया झाड़ियां में छिपकर उन्होंने अपनी जान बचाई। तभी से पुलिस इन आरोपियों की तलाश कर रही थी इन पर 10- 10 हजार रुपए का इनाम भी रखा गया था । लेकिन पुलिस 3 सालों तक उनकी तलाश में खाक छानती रही अब जाकर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इन तीनों को गमछा मोड ग्राम के द्वारा के पास से गिरफ्तार किया है जिनमें से मिथिलेश निषाद उर्फ भैया पुत्र मेवा लाल बांदा का रहने वाला है और राममिलन केवट साथ ही सुनील केवट यह दोनों छतरपुर जिले के गोयरा थाना अंतर्गत रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस तीनों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।