Kannauj News : 23 व 24 दिसम्बर को मनाया जायेगा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल का स्वर्ण जयंती सम्मेलन

0
WhatsApp Image 2023-12-22 at 11.01.54

रिपोर्ट : पंकज श्रीवास्तव

उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर व्यापार मण्डल स्वर्ण जयंती वर्ष मनाने जा रहा हैं जिसका आयोजन 23 व 24 दिसम्बर को किया जायेगा। जिसमें सभी नगर के मुख्य चैराहों पर दीप प्रज्जवलित कर दीपोत्सव कार्यक्रम मनाकर सम्मलेन का शुभारंभ किया जायेगा। यह जानकारी व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रामजी अग्रवाल ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान दी है।

जिलाध्यक्ष रामजी अग्रवाल ने बताया कि जिले भर में व्यापारियों को मिसकाॅल करवाकर वह अपने संगठन व्यापार मंडल से हजारों व्यापारियों को अब तक जोड़ चुके है। इनके उपरान्त उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश के नेतृत्व में एक रथयात्रा का भी आयोजन किया गया जिसका पूरे प्रदेश के सभी जनपदों में भव्य स्वागत किया गया। यह रथयात्रा जिले में 19 सितम्बर को फर्रूखाबाद से छिबरामऊ से होती हुई कन्नौज जनपद में पहुंची थी। जिसका जगह-जगह स्वागत किया गया था।

बरेली में आयोजित होगा समारोह

उन्होंने बताया कि 23 व 24 दिसम्बर को स्वर्ण जयंती वर्ष का समापन समारोह स्पर्श लान बरेली में आयोजित होगा, जिसमें संगठनात्मक चर्चा होगी, साथ ही संगठन की मजबूती एवं व्यापार के बदले परिदृश्य में आगे ले जाने की चर्चा की जायेगी। इसके साथ ही इसमें यह भी तय किया जायेगा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में व्यापारियों का किस तरह का कदम होगा।

50 साल पहले हुई थी स्थापना

जिलाध्यक्ष रामजी अग्रवाल कहा कि पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्रा व लाला विशम्भर दयाल ने 50 वर्ष पूर्व माॅं गंगा के पावन तट वाराणसी में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की स्थापना की थी।

कार्यक्रम में सामिल होंगे केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रामजी अग्रवाल ने आगे उन्होंने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित अन्य कई मंत्री व देशभर के व्यापारी प्रतिनिधित सामिल होंगे। इस अवसर पर जिला महामंत्री सुशील दुबे व रतन गुप्ता, नीरज वैश्य, पुनीत गुप्ता, कपिल गुप्ता, प्रदीप वर्मा उर्फ मुन्ना व अरविंद दुबे मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading