Kannauj New : मृतक पेंटर की पत्नी परिवार के साथ न्याय मांगने पहुँची थाने

0
IMG-20231222-WA0001

रिपोर्ट : आनंद चतुर्वेदी

कई दिन बीतने पर भी म्रतक पेंटर के हत्या आरोपी युवक न पकड़े जाने पर म्रतक की पत्नी परिवार सहित न्याय मांगने पहुंची थाने।वही पुलिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी न करने के लगाये गंभीर आरोप।

सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर में सोमवार की रात गांव में ही तेरहवीं संस्कार में दावत खाने गए सूरज पुत्र दुर्जन उम्र 35 बर्ष की गांव के ही युवक ने साथियों के साथ मिलकर पीटकर हत्या कर दी थी।मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अबतक हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई।जिसके चलते म्रतक की बेवा पत्नी विमला अपने बच्चों व परिवार के साथ थाने पहुंच कर आरोपियों को गिरफ्तार नही किया गया जिस पर आज म्रतक की पत्नी परिवार के साथ थाने पहुंची थी।थाना प्रभारी सचिन कुमार सिंह ने बताया कि उक्त मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया वही मामले उच्च स्तरीय जांच चल रही हैं।सत्यता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री से गुहार लगाएगी म्रतक की पत्नी

मृतक पेंटर की पत्नी ने कहा कि यदि मुझे पुलिस द्वारा न्याय नहीं मिलेगा तो बच्चों को लेकर मुख्यमंत्री के दरबार में न्याय की गुहार लगायेगी।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading