“मनोज तिवारी” ने उड़ाई आप की धज्जियां “अरविंद केजरीवाल” को लेकर कह दी बड़ी बात

0

शुक्रवार को दिल्ली से गोरखपुर पहुंचे भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए कहां कि, अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल जाने की तैयारी करनी चाहिए। मनोज तिवारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सभी लोग चोर हैं। और चोरों का स्थान जेल है। 2025 में होने वाले दिल्ली विधान सभा चुनाव में दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल को उखाड़कर फेंकने का काम करेगी। उन्होने कहा कि होने वाले 2024 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में 80 की 80 सीटों पर काबिज रहेगी। यह बड़ा बदलाव अब पूरे देश में दिखाई देगा ।

दरअसल मनोज तिवारी के गोरखपुर पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्य सभा सांसद, डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल ने गोरखपुर एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया। राधा मोहन दास अग्रवाल मनोज तिवारी के सारथी के रूप में हंटर गाड़ी चलाते नजर आए।
मनोज तिवारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता चाहे वह अरविंद केजरीवाल हों या संजय सिंह या फिर मनीष सिसोदिया सब आकन्ठ भ्रष्टाचार में डूबे हैं। यह बार-बार जेल की बात करते थे और अब जब जेल गए हैं तो, इन्हें अब बेल नहीं मिल रही है तो हल्ला मचा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी तो न कोई कोर्ट है उनके भ्रष्टाचार की सजा इन्हें कोर्ट दे रही है और यह ताने बीजेपी पर मार रहे हैं। इस दौरान मनोज तिवारी ने कहा कि गोरखपुर में उन्हें पहले की अपेक्षा बहुत ज्यादा बदलाव दिखाई दे रहा है। बाबा गोरखनाथ की धरती नए रूप और अवतार में दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि इस धरती से ही वह चुनावी राजनीति का आगाज किए थे। वह गोरखपुर से भले ही चुनाव नहीं जीते लेकिन, आज कहीं से भी जीतकर अगर सांसद बने हैं तो उसकी शुरुआत गोरखपुर से ही की थी। मनोज तिवारी ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो रहा है जो करोड़ों हिंदुओं और भारतीय जनता पार्टी का एक सपना था। यह सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में न सिर्फ पूरा हो रहा है बल्कि एक ऐसा इतिहास इसके माध्यम से लिखा जाएगा, जो सदियों तक याद रहेगा। उन्होंने राम मंदिर की आलोचना करने के लिए सलमान खुर्शीद समेत तमाम विपक्षी नेताओं पर करारा प्रहार किया और कहा कि, जब बीजेपी मंदिर नहीं बनाती थी तो उसे मंदिर न बना पाने के लिए यह कांग्रेसी और सलमान खुर्शीद जैसे नेता घेरते थे। और अब जब पीएम मोदी की अगुवाई में मंदिर बनाकर भव्य रूप ले रहा है तो उसका भी श्रेय पीएम मोदी को लेने नहीं दे रहे।

मनोज तिवारी ने कहा कि वह लोग भाग्यशाली हैं जिनके जीवन काल में भगवान राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो रहा है। 22 जनवरी 2024 को इसमें प्राण प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में भरी जाएगी। यह देश के लिए गौरव का पल होगा। यही वजह है कि यह सलमान खुर्शीद अखिलेश यादव जैसे लोगों को अच्छा नहीं लग रहा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने राम मंदिर के लिए एक ईंट, एक रुपया और लोहे का टुकड़ा दिया है, वह लोग खुद को भाग्यशाली मान रहे हैं। जबकि देश के यह विरोधी नेता सिर्फ आरोप लगाने में जुटे हैं। इस दौरान मनोज तिवारी ने राज्यसभा सांसद और बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ राधामोहन दास अग्रवाल की भी जमकर तारीफ किया। जो गोरखपुर में उनका भव्य स्वागत किए और उनकी गाड़ी खुद चला रहे थे। तिवारी ने कहा कि गोरखपुर से चार बार विधायक रहे डॉक्टर अग्रवाल को जनता ने जो प्रेम दिया था उसी का फल है कि, आज पार्टी के शीर्ष पद पर देखा जाए तो नरेंद्र मोदी जी और जेपी नड्डा जी ने इन्हे बैठाकर एक बड़ी भूमिका इन्हें सौंपा है। और अब इनके नेतृत्व में केरल में भी कमल खिलेगा।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading