BANDA NEWS: डूडा विभाग के जेई पर लगा घूस मांगने का आरोप, इंचार्ज ने कहा सबूत मिला तो लिखवा दूंगा मुकदमा

0
BANDA NEWS: डूडा विभाग के जेई पर लगा घूस मांगने का आरोप, इंचार्ज ने कहा सबूत मिला तो लिखवा दूंगा मुकदमा

BANDA NEWS: डूडा विभाग के जेई पर लगा घूस मांगने का आरोप, इंचार्ज ने कहा सबूत मिला तो लिखवा दूंगा मुकदमाभारत सरकार द्वारा चलाई जा रही पीएम आवास योजना में लाभार्थियों का शोषण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। किस्त पास कराने के नाम पर घूस मांगी जा रही है। जिससे गरीब लाभार्थी त्रस्त हो गए हैं ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से सामने आया है जहां एक लाभार्थी से जेई ने आवास की दूसरी किस्त पास कराने और जिओ टैगिंग करने के नाम पर घूस मांगा परेशान होकर लाभार्थी डूडा विभाग कार्यालय में धरना देकर बैठ गया। जिसके बाद इंचार्ज साहब आए और पीड़ित को बिना घूस के आवास का पूरा लाभ दिलाए जाने का आश्वासन दिया ।

आपको बता दे पूरा मामला शहर कोतवाली अंतर्गत डूडा विभाग कार्यालय का है जहां शुभम नाम का व्यक्ति परिवार सहित पहुंच गया और कार्यालय में धरना देकर बैठ गया जिसके बाद कर्मचारियों में अफरा तफरी का माहौल हो गया वह अधिकारी से मिलने की जिद करने लगा और संदीप नाम के जेई पर घूस मांगने का आरोप लगाने लगा । जिसके बाद डूडा विभाग के इंचार्ज राकेश कुमार जैन साहब पहुंच गए और पीड़ित लाभार्थी से बात की और उसके आवास के किस्त की स्थिति देखी।
डूडा इंचार्ज ने बताया की लाभार्थी की पहली किस्त 50 हजार रुपए पास हो चुके है। दूसरी किस्त के लिए जिओ टैगिंग होनी है। पीड़ित लाभार्थी ने बताया है की संदीप नाम के जेई ने जिओ टैगिंग के नाम पर पैसे मांगे है जिसके बाद संदीप से बात की गई जिसपर उन्होंने यह गलत बताए हैं। उन्होंने कहा की अगर कोई आवास के नाम पर किसी भी तरह का पैसा मांगे तो उसका वीडियो या आडियो रिकॉर्डिंग करले और मेरे पास लाए मैं आश्वस्त करता हूं की मेरे द्वारा तुरंत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा और अगर संबंधित कंपनी के कर्मचारियों द्वारा ऐसा कृत किया गया तो कंपनी को ब्लैकलिस्टेड कराने का कार्य किया जाएगा।
बाइट – राकेश कुमार जैन, डूडा विभाग इंचार्ज

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading