Kannauj News : रामलीला कार्यक्रम में भजन संध्या कार्यक्रम का हुआ आयोजन
( सौरिख से आनंद चतुर्वेदी की रिपोर्ट )
कन्नौज के सौरिख क्षेत्र में आयोजित रामलीला कार्यक्रम के अंतर्गत लंका पर विजय प्राप्त कर मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का राज्याभिषेक किया गया जिसमें राम भक्तों ने राजतिलक किया। वही भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

नगर में चल रही रामलीला का मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के राजतिलक के साथ समापन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन संजय चतुर्वेदी ने फीता काटकर मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की आरती उतारकर किया‚ जिसमें मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम भार्या सीता व अनुज लक्ष्मण रामभक्त हनुमान के साथ लंका पर विजय प्राप्त कर विभीषण को लंका राजा बनाकर अयोध्या वापस आये जहाँ 14 वर्षो से इंतजार कर रहे छोटे भाई भरत से मिलने के बाद अयोध्या वासियों द्वारा भगवान श्री राम का राज्याभिषेक कर अयोध्या का राजा बनाया गया।रामलीला सनातन कमेटी अध्यक्ष सुबोध शाक्य द्वारा भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भगवान श्री राम के रूप में विवेक चतुर्वेदी,भरत अखिलेश चतुर्वेदी लक्ष्मण पवन शत्रुघ्न मनु गुरु वशिष्ठ देवा ,सीता विष्णु व बंशु हनुमान के रूप में मंच पर विराजमान रहे ।
इस मौके पर पूर्व प्रबन्धक जितेंद्र नाथ चतुर्वेदी प्रबंधक ओमी चौबे, जितेन्द्र बिहारी हजेला,आसुतोष शाक्य विजय शुक्ला,शरद मिश्रा, धीरू कठेरिया,उमेश बाल्मीक शेखर तिवारी सुभाष चतुर्वेदी,प्रमोद बर्मा उर्फ पिंकू,अनूप राठौर,अजय शर्मा,सहित रामभक्त मौजूद रहे। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष संजय चतुर्वेदी ने बारात में अच्छा प्रदर्शन करने पर रूपा डीजे मालिक रवि व प्रेमी बैंड संचालक मोहम्मद राशिद को अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।