Kannauj News :विधायक ने मॉडल उचित दर की दुकान किया उद्घाटन
( सौरिख से आनंद चतुर्वेदी की रिपोर्ट )
कन्नौज के सौरिख विकासखंड की ग्राम सभा सकरावा में प्रदेश सरकार के निर्देश पर मॉडल उचित दर की दुकान का उद्घाटन तिर्वा विधायक कैलाश सिंह राजपूत ने फीता काटकर किया। उन्होंने बताया प्रधानमंत्री ने जन कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अति गरीब तक तक पहुंचाने का प्रयास किया है उसी कड़ी में अब राशन मॉडल उचित दर की दुकान पर पहुंचकर उपलब्ध हो जाएगा। इसके साथ अन्य सरकारी योजनाओं का अगर आवेदन करना है तो यहां आकर आप आवेदन कर सकते हैं।
उन्होने आगे बताया कि विकासखंड में इस तरह की दुकान नही है जिसको जनता के लिए आज खोल दिया गया। इसकी चावी कोटेदार दिलीप दुबे को विधायक ने सौपी इस मौके पर डीएसओ राजीव मिश्रा, बीडीओं निरंजन त्रिवेदी, पूर्ति निरीक्षक सियाराम कुरील, कोटेदार दिलीप दुबे, कपिल कुमार प्रधान प्रतिनिधि बंटू शाक्य, राघव दुवे,सत्य प्रकाश त्रिपाठी लालू राजपूत आदि क्षेत्रीय कोटेदार आदि लोग मौजूद रहे।