मारपीट के बीच हुआ सपा प्रमुख अखिलेश यादव का स्वागत – समर्थकों में चले लात घूसे

0
20231017_133007
रिपोर्ट – नीरज तिवारी – कानपुर नगर
Kanpur News – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव का कानपुर आगमन विवादों के बीच बना रहा। एक तरफ अखिलेश के आने के बाद सुरक्षा गार्ड द्वारा तमाचा मारना तो दूसरी तरफ उनके स्वागत से पहले पार्टी विधायक और नगर अध्यक्ष के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें कवरेज कर रहे मीडिया कर्मचारियों से भी अभद्रता की गई।
जमकर चले लात घूसे
विवाद की जड़ शुरू हुई कम्पटीशन से। जिसमे होड़ थी अपने मुखिया अखिलेश यादव के जोरदारी से स्वागत करने की। जिसके चलते पार्टी के शीर्ष नेता अपने अपने समर्थको के साथ फूल माला लेकर अखिलेश यादव का इन्तजार बेसब्री से कर रहे थे। तभी जाजमऊ क्षेत्र के चेकपोस्ट पर सपा से कैंट विधानसभा विधायक मोहम्मद हसन रूमी अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए। जहां पहले से पार्टी से नगर अध्यक्ष फजल महमूद के समर्थकों का हुजूम पहले से मौजूद था। कुछ ही देर में पहले स्वागत की होड़ में दोनों नेताओं के समर्थकों के बीच गुत्थम गुत्था होने लगा। जिसे देख पुलिस ने बीच बचाव की कोशिश की गई तो समर्थक पुलिस वालों से भी उलझते नजर आए। तभी इस मारपीट की कवरेज कर रहे मीडिया कर्मचारियों से भी  कार्यकर्ता बदसलूकी करते नजर आए। देखते ही देखते पास में लगे पंडाल में कुर्सियां फेंकी जाने लगी। जिसको देख पार्टी के अन्य नेताओं ने बीच में आकर दोनों पक्षों के समर्थकों को शांत कराया।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading