ग्रामीणों ने विद्युत कर्मचारियों की कर दी पिटाई – फिर क्या हुआ आगे पढ़िए

0
20231017_130858

रिपोर्ट – आनंद तिवारी – कानपुर नगर

Kanpur News – अघोषित बिजली कटौती से परेशान लोगों का गुस्सा अब फूटने लगा है। इसका असर उस वक्त देखने को मिला, जब चौबेपुर के शादीपुर गांव में विद्युत फाल्ट को ठीक करने आए लाइनमैन व उसके साथियों को ग्रामीणों ने पीट दिया। घटना के बाद विद्युत कर्मियों ने थाने पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की।

 
इस तरह से हुआ हमला


पूरा मामला बिठूर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी संदीप कुरील पुत्र राजेश कुमार मंधना विद्युत सब स्टेशन में संविदा पर लाइनमैन के पद पर कार्यरत हैं। देर रात उन्होंने चौबेपुर पुलिस को बताया कि वह रात लगभग 9:30 बजे थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव में विद्युत लाइन फाल्ट ठीक करने के लिए अपने लाइनमैन साथी तरुण शुक्ला व प्रशांत त्रिवेदी के साथ गए थे। विद्युत लाइन ठीक करने के बाद वह अपनी बाइक से वापस मंधना बिजली घर आ रहे थे तभी शादीपुर गांव के सामने उसी गांव के निवासी दो सगे भाइयों व उनके साथियों ने उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दिया और मना करने पर कुछ लोगों ने पीछे से लाठी डंडे से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से लाइनमैन संदीप व उसके साथियों ने शोर मचाया। शोर सुनकर और ग्रामीणों को आता देख हमलावरों ने लाठी डंडे से उनकी बाइक तोड़ डाली और ग्रामीणों के करीब पहुंचने से पहले मौके से भाग निकले। पीड़ित लाइनमैन द्वारा घटना के बाद मामले की सूचना 112 नंबर डायल कर पुलिस को दी गई। पुलिस के साथ थाने पहुंचे लाइनमैन की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर घायल लाइनमैन को उपचार के लिए भेजा। थाना प्रभारी के अनुसार पीड़ित लाइनमैन की तरफ से आरोपियों के खिलाफ तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading