व्यापारियों ने मंत्री को भेंट की अन्न की टोकरी

0
IMG-20241118-WA0025

#image_title

व्यापारियों ने उप्र सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना को श्री अन्न ( मिलेट्स) का आटा की टोकरी व आयोजनों की तस्वीर भेट करके शुभारम्भ के उपरांत सीसामऊ विधानसभा मे कल से आज तक कुल 151 घरो मे जाकर श्री अन्न( मिलेट्स) का आटा की टोकरी भेट करने के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए बी जे पी के पक्ष मे वोट करने का आवाहन किया

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र के नेतृत्व मे एम एल सी अरुण पाठक,महानगर वरिष्ठ महामंत्री मनीष गुप्ता सलोने,महानगर महामंत्री महेश सोनी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुलशन आनंद,उपाध्यक्ष विक्की मूरजानी,जरीब चौकी व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय मिश्र,गिरीश पांडे अजय गुप्त, अनुप तिवारी आदि व्यापारियों ने उप्र सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना को श्री अन्न ( मिलेट्स) मे ज्वार, बाजरा, रागी व मक्का का आटा की टोकरी व ” *स्वस्थ जीवन -खाये श्री अन्न “ लिखें नारे के साथ श्री अन्न जागरूकता के प्रमुख आयोजनों की तस्वीर भेट करके शुभारम्भ करने के उपरांत सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र मे कल से आज तक कुल 151 घरो मे जाकर श्रीअन्न (मिलेट्स ) का ज्वार, बाजरा,मक्का व रागी का आटा भेट करते हुए सभी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया |


इस मौके पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि बी जे पी के पक्ष मे सीसामऊ विधानसभा मे प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी जी के आवाहन ” स्वस्थ जीवन -खाये श्री अन्न “ के नारे के प्रचार प्रसार के साथ ज्वार,बाजरा,मक्का व रागी का आटा घर घऱ जाकर बाटा गया और इस आवाहन के तहत कल से आज तक कुल 151 घरो मे जाकर श्री अन्न मिलेट्स मे ज्वार,बाजरा, मक्का व रागी का आटा की टोकरी बाटकर भाजपा को वोट देने की अपील की गई |
इस आयोजन के शुभारम्भ पर उप्र सरकार के मन्त्री सुरेश खन्ना ने इस अभियान की सराहना व ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि हम सबको श्री अन्न स्वास्थ्य के किए लाभदायक है और कई बीमारियों से दूर करता है |
भवदीय

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading