देखिए दुनिया का सबसे बड़ा दुःख – बेटी के जन्मदिन पर उठा पिता का हाथ
रिपोर्ट – आनंद तिवारी – कानपुर नगर
Kanpur News – जरा सोचिए जिस दिन बेटी का जन्मदिन हो उस दिन उसके सिर से उसके पिता का हाथ हमेशा-हमेशा के लिए उठ जाए तो कैसा महसूस होगा। शायद आपका जवाब होगा मानो दुनिया में सब कुछ ख़त्म सा हो और जीवन अनाथ के बराबर हो जाएगा। क्योंकि एक पिता जैसा भी हो वह बच्चों की ताकत होता है। लेकिन कुछ ऐसा ही घटा उत्तर प्रदेश के कानपुर में। जहां बड़ी बेटी के जन्मदिन को मनाने को लेकर पति की पत्नी से अनबन हो गई और कुछ ही देर बाद अपनी परिस्थिति से हताश हुए उस व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
फिर ले लिया अंतिम फैसला
मन को झकझोर कर देने वाला यह वाक्या कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र के तबीयत पुर गांव क है। जहाँ का निवासी राम अवतार का 32 वर्षीय पुत्र अभिषेक उर्फ नन्हे अपनी पत्नी व दो बेटियों के साथ परिवार से अलग रहता था और मेहनत मजदूरी व खेती बाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करता था। युवक की बड़ी पुत्री का मंगलवार को जन्मदिन था। पुत्री का जन्मदिन मनाने को लेकर किसी बात पर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया और युवक नाराजगी में घर से बाहर चला गया। कुछ देर बाद हताश राम अवतार ने विजय कटियार के खेत में खड़े शहतूत के पेड़ में अंगौछे के सहारे फांसी लगा ली। शाम को खेतों की तरफ मौजूद किसानों ने युवक को फांसी पर लटका देखा और जैसे ही पास में जाकर उसकी पहचान की तो लोग दंग रह गए और तत्काल इसकी सूचना परिजनों तक पहुंचाई। खबर मिलते ही परिवार में मातम के काले बादल छा गए। चारों तरफ चीख पुकार सी मच गई। दोनों बच्चे बिलख बिलख कर रो रहे थे तो पत्नी अपने आप को दुहाई देने में लगी हुई थी। जिसे देख ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गई। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बिल्हौर पुलिस ने शव का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम को भेजने का काम किया। जिसके बाद बुधवार की सुबह मृतक राम अवतार के परिवार वालों ने बहु और उसके मामा के लड़कों पर अपने बेटे को प्रताणित करने का आरोप लगाया है।