मानवता को किया शर्मसार – देखिए कानपुर में बेरहमी से पीटा गया मासूम

0
20231025_111944
रिपोर्ट – सुहेल अंसारी – कानपुर नगर 
 
Kanpur Nagar – दुनिया कितनी बदलती जा रही है। आज इंसान ही इंसान का दुश्मन सा बनता जा रहा है। जिसको देखकर ऐसा लगता है कि मानो मानवता का गला सामने घोटा जा रहा है और हम सब बेबस हैं कि देखने के बाद भी कुछ कर नहीं सकते। कुछ ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसको जो भी देख रहा है वह तरस तो खा रहा है लेकिन कुछ कर नही सकता है। क्योंकि उस वक्त देखने वाले लोग मौके पर मौजूद नहीं थे और जो कानून के रक्षक सहयोगी साथी यानी पुलिस विभाग के कर्मचारी थे वो मामले को रफा दफा करते हुए दिख रहे हैं। मामला एक मासूम की बेरहमी से पिटाई का था। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
 
थाने से चंद दूरी पर पीटा गया मासूम 
 
मानवता को झकझोर देने वाला यह वीडियो कानपुर का बताया जा रहा है। जो मूलगंज थाना क्षेत्र के बीच चौराहे का है। बताया यह भी जा रहा है कि जिस जगह यह सब हुआ वहां से थाना पांच मीटर पर ही बना हुआ है। दरअसल हम इतने शब्दों में जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमे एक मासूम की पिटाई बेरहमी से को जा रही है। जिसमे एक अधेड़ उम्र का दबंग मात्र बारह तेरह साल के लड़के की पिटाई करने में जुटा हुआ था। वो भी लात घुसों से इतना मारा कि वो छोटी उम्र का बच्चा लहूलुहान हो गया। ताजुब की बात तो ये थी कि जिस वक्त बच्चे की पिटाई की जा रही थी उस वक्त मौके पर भीड़ के साथ एक होमगार्ड और एक ट्रैफिक पुलिस का सिपाही भी मौके पर मौजूद था। लेकिन दोनों बच्चे को न बचाकर उसे पीटता देखते रहे और जब दबंग ने अपनी भड़ास निकाल ली तो दोनो पुलिस वालों ने भीड़ को हटाते हुए मामले को रफा दफा करते दिखे थे।
 
अज्ञात व्यक्ति ने खोली पूरी हकीकत 
 
कुछ देर बाद जिस अज्ञात व्यक्ति ने पूरी वारदात को मोबाइल कैमरे में कैद किया था उसको तरस आया तो उसने भीड़ से हटकर आगे जाकर घायल मासूम को रोका और पूरी बात फिर से कैमरे में कैद की। जिसमें घायल मासूम ने बताया कि उसका नाम अशफाक है। वह घर की आर्थिक स्थिति को देखते हुए दो जून की रोटी के लिए ठेला लगाता है। जिसको लेकर मूलगंज चौराहे पर जैसे ही ठेला लगाया तो वहां के अवैध कब्जेदार ने उसकी पिटाई करना शुरू कर दिया। यह सुनकर वीडियो बनाने वाले अज्ञात व्यक्ति ने मूलगंज पुलिस और अवैध कब्जेदार को सबक सिखाने के लिए वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ताकि आलाधिकारियों की नजर इस वीडियो पर पड़े और इस मामले में कुछ न हो तो यह जरूर हो जाए कि कानून इस तरह के मामलों को लेकर सख्त जरूर हो जाए। ताकि फिर कोई मासूम पर इस कदर बेरहम न बने और अगर बने तो उसे कानून का सबक मिले।  

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading