राम राम के जयकारों से गूंजी कानपुर की धरती – सुनिए श्री राम का संदेश
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर
Kanpur News – असत्य पर हुई सत्य की जीत के बाद कानपुर की धरती पर जश्न जैसा माहौल सा दिखा। चारों तरफ लोग एक दूसरे को शुभकानाएं दे रहे थे तो वहीं सोशल मीडिया प्लेटफार्म पूरी तरह से शुभकानाओं से सजा हुआ है। ऐसे में कानपुर के जाने माने उद्योगपति मुरारी लाल अग्रवाल के साथ कानपुर के कुछ व्यापारिक परिवार जीत के जश्न की समां बांधे हुए थे। इस दौरान रावण वध के साथ प्रभु श्री राम के जयकारों ने पूरे सेंट्रल पार्क को सराबोर कर दिया था।
प्रभु श्री राम का दिया संदेश
विजयदशमी के दिन औधोगिक नगरी कानपुर राममय हो गई। भगवान राम में शहरवासी ऐसे डूबे की देर रात तक मेले का अहसास होता रहा। कानपुर के सभी रावण दहन स्थलों पर लाखों की भीड़ उमड़ पड़ी। कानपुर का परेड मैदान, मोतीझील और शास्त्री नगर सेंट्रल पार्क में शहर के वरिष्ठ समाजसेवी मुरारी लाल अग्रवाल ने शिरकत की. शास्त्री नगर सेंट्रल पार्क में रावण वध के बाद उसके पुतले को आग लगाई गई। आग लगते ही रावण की आंखों से अंगारे बरसने लगे, जिसको देख दर्शकों में रोमांच पैदा हो गया। समाजसेवी मुरारी लाल अग्रवाल ने कानपुर के लोगों को विजयदशमी की शुभकामना देते हुए कहा कि अपने अंदर के रावण को भी मारना होगा, तभी प्रभु श्रीराम के आदर्शों का पालन होगा।