Samajwadi Party Candidate List: सपा की तीसरी लिस्ट जारी, क्या ICU में है INDIA अलाइंस?
Samajwadi Party Candidate List : लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने अपने कैंडिडेट्स की तीसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 5 उम्मीदवारों के नाम घोषित किये गए हैं। खास बात ये है कि बदायूं में इस बार अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव की जगह चाचा शिवपाल यादव मैदान में उतरे हैं। पार्टी ने बदायूं के अलावा कैराना, बरेली, हमीरपुर और वाराणसी के उम्मीदवारों का भी एलान कर दिया है।
समाजवादी पार्टी ने अपनी तीसरी लिस्ट में कैराना से इकरा हसन, बदायूं से शिवपाल सिंह यादव, बरेली सीट से प्रवीण सिंह ऐरन, हमीरपुर से अजेंद्र सिंह राजपूत और वाराणसी से सुरेन्द्र सिंह पटेल को टिकट दिया है।
Samajwadi Party Candidate List 3 -:
=> कैराना से इकरा हसन
=> बदायूं से शिवपाल यादव
=> हमीरपुर से अजेंद्र सिंह राजपूत
=> वाराणसी से सुरेंद्र सिंह पटेल
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) February 20, 2024
https://platform.twitter.com/widgets.js
गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी ने यह लिस्ट तब जारी की है, जब उन्होंने कांग्रेस को 17 सीटों का ऑफर दिया है। जानकारों की मानें तो एक तरफ 17 सीटों का ऑफर देना और कुछ ही देर बाद उम्मीदवारों की सूची जारी कर देना, यही दर्शाता कि INDIA अलाइंस बनाने के लिए समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को यह अंतिम ऑफर दिया था। अगर कांग्रेस इसे ठुकराती है, तब संभवता यूपी में INDIA गठबंधन अपनी अंतिम सांस लेगा।
रालोद से सपा का ब्रेकअप
इससे पहले सोमवार को सपा ने अपनी दूसरी सूची जारी की थी, जिसमें उन्होंने 11 उम्मीदवारों का एलान किया था। इस सूची के जारी होते ही यह भी साफ हो गया था कि सपा और रालोद के रास्ते अलग हो चुके हैं। क्योंकि जब यह दोनों पार्टियों गठबंधन में थी तो सपा ने मुज़फ्फरनगर की सीट रालोद के लिए छोड़ दी थी। जबकि इस बार सपा ने मुज्जफनगर से हरेंद्र मिलक को मैदान में उतारा है।
डॉन के भाई को गाजीपुर से टिकट

वहीं समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों की दूसरी सूची को लेकर चर्चाओं का बाजार इसलिए भी गर्म रहा क्योंकि पार्टी ने गाजीपुर से माफिया मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी को उम्मीदवार घोषित किया था।
Samajwadi Party Candidate List 2 -:
=> मुज्जफनगर से हरेंद्र मिलक
=> आंवला से नीरज मौर्य
=> शाहजहांपुर से राजेश कश्यप
=> हरदोई से उषा वर्मा
=> मिश्रिख से रामपाल राजवंशी
=> मोहनलालगंज से आरके चौधरी
=> प्रतापगढ़ से डॉ. एसपी सिंह पटेल
=> बहराइच से रमेश गौतम
=> गोंडा से श्रेया वर्मा
=> गाजीपुर से अफजाल अंसारी
=> चंदौली से वीरेंद्र सिंह
सपा के 80 में से 31 उम्मीदवार घोषित
समाजवादी पार्टी ने अपनी लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची 30 जनवरी को जारी की थी। इसमें 16 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी। कुल मिलाकर सपा ने अब तक उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 31 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।
Samajwadi Party Candidate List 1 -:
=> संभल से शफीकुर्रहमान बर्क
=> फिरोजाबाद से अक्षय यादव
=> मैनपुरी से डिम्पल यादव
=> एटा से देवेश शाक्य
=> बदायूं से धर्मेंद्र यादव
=> खीरी से उत्कर्ष वर्मा
=> धौरहरा से आनन्द भदौरिया
=> उन्नाव से अनु टंडन
=> लखनऊ से रविदास मेहरोत्रा
=> फर्रुखाबाद से डॉ. नवल किशोर शाक्य
=> अकबरपुर से राजाराम पाल
=> बांदा से शिवशंकर सिंह पटेल
=> फैजाबाद से अवधेश प्रसाद
=> अम्बेडकर नगर से लालजी वर्मा
=> बस्ती से रामप्रसाद चौधरी
=> गोरखपुर से काजल निषाद
यह भी देखें -:
1 thought on “Samajwadi Party Candidate List: सपा की तीसरी लिस्ट जारी, क्या ICU में है INDIA अलाइंस?”