Virat Anushka Son: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बेटे का नाम रखा ‘अकाय’.. जानिए क्या है मतलब?

1
Virat kohli and Anushka sharma gave birth to son and named him Akaay

Virat Anushka Son: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं। अनुष्का शर्मा ने एक बेटे को जन्म दिया है। दोनों ने इस बात की जानकारी बेटे के जन्म के 5 दिन बाद साझा की। विराट और अनुष्का ने अपने बेटे का नाम ‘अकाय’ रखा है।

विराट और अनुष्का ने यह गुड न्यूज़ इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये अपने फैंस के साथ साझा की है। कपल ने अपने जॉइन बयान में लिखा, ‘बेहद खुशी और प्यार से हम आपको खुशखबरी दे रहे हैं कि 15 फरवरी को हमारे घर बेबी बॉय और वामिका के छोटे भाई अकाय का जन्म हुआ है। हम इस वक्त में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे प्राइवसी देने का भी आग्रह करते हैं।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

//www.instagram.com/embed.js
गौरतलब है कि विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से छुट्टी ली थी। तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि शायद विराट कोहली दूसरी बार पिता बनने जा रहे हैं। एबीडी विलियर्स ने इस ओर इशारा भी किया था, लेकिन बाद में उन्होंने यूटर्न ले लिया था।

अकाय नाम का मतलब

आइये अब जानते हैं कि आखिर अकाय नाम का मतलब क्या होता है? अकाय का मतलब होता है, “आकार और रूप से रहित; निराकार”. इस नाम को भगवान शिव से भी जोड़कर देखा जा सकता है, क्योंकि ऐसा माना गया है कि ईश्वर निराकार है। वहीं आसमान को भी निराकार माना जाता है, इसलिए अकाय को आप आसमान जितना विशाल भी कह सकते हैं।

यह भी देखें -:

https://atomic-temporary-202760825.wpcomstaging.com/samajwadi-party-announced-third-list-of-candidates-for-loksabha-election-2024/

 

About The Author

1 thought on “Virat Anushka Son: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बेटे का नाम रखा ‘अकाय’.. जानिए क्या है मतलब?

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading