Pilibhit: हिरण की खाल और मांस के साथ 4 शिकारी गिरफ्तार
Pilibhit में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, हिरण की खाल और मांस के साथ 4 शिकारी गिरफ्तार
पीलीभीत। टाइगर रिजर्व क्षेत्र में वन विभाग ने एक बार फिर शिकारी गिरोह पर बड़ा शिकंजा कस दिया है। बीते 12 सितंबर 2025 की सुबह लगभग 7:30 बजे मरौरी रेंज के अंतर्गत ग्राम संख्या 128सी में गश्ती के दौरान वनकर्मियों को सूचना मिली कि कुछ लोग जंगल के अंदर हिरण का शिकार कर रहे हैं। टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी और चार व्यक्तियों को हिरण का मांस व खाल के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। इस कार्रवाई ने न केवल शिकारी गिरोह की पोल खोली बल्कि वन्यजीव संरक्षण की गंभीर चुनौतियों को भी उजागर कर दिया।
Pilibhit: शिकारी हाथों में लिए थे हिरण की खाल और मांस
वन विभाग की टीम जब मौके पर पहुंची तो आरोपियों के हाथों में हिरण का मांस और खाल के थैले पाए गए। जांच के दौरान एक मोटरसाइकिल (साइकिल लिजेंड प्लेट नंबर UP26W-8934), हिरण की खाल, सींग और 500-500 ग्राम मांस भी बरामद किया गया। वनकर्मियों ने तुरंत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और थाने में मामला दर्ज कराया।
Pilibhit:गिरफ्तार और फरार शिकारी
वन विभाग ने दबिश में पकड़े गए शिकारियों की पहचान स्पष्ट कर दी है। गिरफ्तार चारों आरोपियों के नाम ये हैं –
-
शिवकुमार उर्फ छोटे पुत्र गिरधारी,
-
भूरा पुत्र गया प्रसाद, निवासी ग्राम भैरों कलां, थाना माधोटांडा, तहसील कलीनगर, जिला पीलीभीत,
-
रीतराम पुत्र भोलेराम, निवासी ग्राम संडई, थाना माधोटांडा, तहसील कलीनगर, जिला पीलीभीत,
-
रामपाल पुत्र रामविलास, निवासी ग्राम हरनाई, थाना खुटार, जिला शाहजहांपुर।
इसी तरह मौके से भागने में सफल रहे तीन अन्य आरोपियों के नाम भी वन विभाग ने उजागर कर दिए। ये हैं-
-
मातादीन पुत्र भगवानदास,
-
छत्रपाल पुत्र लुकई, निवासी ग्राम भैरों कलां, थाना माधोटांडा, तहसील कलीनगर, जिला पीलीभीत,
-
नेमचन्द्र पुत्र बुलाकीराम, निवासी ग्राम खुर्द, थाना माधोटांडा, तहसील कलीनगर, जिला पीलीभीत।
वन विभाग का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं और फरार शिकारियों की तलाश के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
शिकारी गिरोह के कब्जे से बड़ा जखीरा बरामद
पकड़े गए शिकारियों से हिरण की खाल, सींग, करीब एक किलो मांस, एक बोरी, एक टोकरी और मोटरसाइकिल बरामद की गई। मौके पर मिले सबूत साफ तौर पर वन्यजीव शिकार की पुष्टि हो रही है ।
Pilibhit: वन विभाग ने सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज किया
गिरफ्तार आरोपियों पर भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 27/51(1सी), 31/51(1सी), 9/51(1सी), 29/51(1सी), 39/51(1सी), 44/51(1सी), 48/51(1सी), भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26 तथा अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वनवासी अधिनियम 2002 की धारा 7/55 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है, वहीं फरार तीन आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।
प्रशासन का रुख और आगे की कार्रवाई
प्रभागीय वनाधिकारी पीलीभीत मनीष सिंह ने बताया कि यह शिकारी गिरोह लंबे समय से सक्रिय था। गश्त के दौरान उन्हें सूचना मिली और तत्काल दबिश देकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। फरार आरोपियों की तलाश जारी है और शीघ्र ही उन्हें भी गिरफ्तार कर कानूनीकार्रवाई की जाएगी।
Pilibhit टाइगर रिजर्व में ड्रोन: नप गए अरबाज मियां,1 लाख का जुर्माना, सिर्फ शौक या जासूसी की साजिश?