PM Modi’s Assam Visit: विकास की नई इबारत और कांग्रेस पर सीधा हमला
PM Modi’s Assam Visit: विकास, विरासत और कांग्रेस पर तीखे हमले
असम की धरती इस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय दौरे की गवाह बनी हुई है। पीएम मोदी ने दरांग मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जीएनएम स्कूल और बीएससी नर्सिंग कॉलेज का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। कुल मिलाकर 6300 करोड़ रुपये की इन परियोजनाओं से असम की स्वास्थ्य सेवाओं को नया आयाम मिलेगा।
PM Modi’s Assam Visit:भूपेन हजारिका का सम्मान और कांग्रेस पर सीधा हमला
पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि “जिस दिन भारत सरकार ने भूपेन हजारिका को भारत रत्न दिया, उसी दिन कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि मोदी नाचने-गाने वालों को भारत रत्न दे रहा है।” पीएम मोदी ने इसे अपमानजनक करार देते हुए कहा कि ऐसे शब्द असम और देश की सांस्कृतिक धरोहर का अपमान हैं।
मैं भगवान शिव का भक्त हूं, सारा जहर निगल जाता हूं
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने भावुक अंदाज में कहा – “मैं भगवान शिव का भक्त हूं, सारा जहर निगल लेता हूं, मुझे कितनी भी गालियां दी जाएं कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन जब बेशर्मी से किसी और का अपमान होता है, तो मैं चुप नहीं रह सकता।”
पीएम मोदी ने कहा कि उनके लिए जनता ही भगवान है। 140 करोड़ देशवासी ही उनके मालिक और पूजनीय हैं।
PM Modi’s Assam Visit:घुसपैठ और कांग्रेस की राजनीति पर सीधा वार
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर घुसपैठियों को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा – “कांग्रेस भारतीय सेना का समर्थन करने के बजाय पाकिस्तान द्वारा पाले गए आतंकवादियों का समर्थन करती है। मैं सीना तान कर कहता हूं कि घुसपैठियों को बचाने वालों को भुगतना पड़ेगा। यह देश उन्हें कभी माफ नहीं करेगा।”
उन्होंने जनता से भी आगाह किया कि पाकिस्तान का झूठ, कांग्रेस का एजेंडा बन जाता है।
असम में जमीन मुक्त कराकर चल रही विकास परियोजनाएं
पीएम मोदी ने कहा कि सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में अवैध कब्जों को हटाकर जमीन वापस ली गई है। अब उन जमीनों पर किसानों के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। यहां युवा ‘कृषि सैनिक’ बनकर खेती कर रहे हैं।
PM Modi’s Assam Visit:स्वदेशी पर पीएम मोदी का जोर
दरांग की जनसभा में पीएम मोदी ने जनता से वादा किया कि अब से खरीदारी केवल स्वदेशी होगी। उन्होंने कहा – “कंपनी किसी भी देश की हो, लेकिन वह हिंदुस्तान में बनी होनी चाहिए। पैसा किसी का भी हो, लेकिन पसीना मेरे देश के नौजवान का होना चाहिए। जो भी मेड इन इंडिया होगा, उसमें मेरे भारत की मिट्टी की खुशबू होगी।”
25-50 साल आगे की सोच के साथ विकास की योजना
पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार सिर्फ आज का नहीं बल्कि आने वाले 25-50 साल का विज़न लेकर काम कर रही है। उन्होंने याद दिलाया कि लाल किले से उन्होंने वादा किया था कि GST में सुधार होंगे। ठीक 9 दिन बाद नवरात्र से पहले ही GST दरों में कमी कर दी गई, जिससे देश के हर परिवार को फायदा होगा।
PM Modi’s Assam Visit:टैक्स कटौती से जनता को राहत
पीएम मोदी ने बताया कि सीमेंट पर टैक्स घटने से घर बनाने का खर्च कम होगा, दवाइयां और स्वास्थ्य बीमा सस्ते होंगे, वाहन खरीदने में आसानी होगी। उनका कहना था कि GST सुधार से असम सहित पूरे देश के त्योहारों की रौनक और बढ़ेगी।
नॉर्थ ईस्ट की कनेक्टिविटी पर सरकार का फोकस
पीएम मोदी ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट में रेल, सड़क, हवाई सेवा और 5G इंटरनेट से विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने 60-65 सालों में ब्रह्मपुत्र पर केवल 3 पुल बनाए, जबकि बीजेपी सरकार ने 10 साल में 6 बड़े पुल बना दिए।
21वीं सदी का अगला हिस्सा नॉर्थ ईस्ट का
मोदी ने कहा – “आजादी के बाद बड़े शहर पश्चिम और पूर्व भारत में विकसित हुए, नॉर्थ ईस्ट पीछे छूट गया। लेकिन अब असम और नॉर्थ ईस्ट का समय आ गया है। यह सदी का अगला हिस्सा नॉर्थ ईस्ट के नाम होगा।”
PM Modi’s Assam Visit:कांग्रेस ने भूपेन हजारिका का अपमान किया
मोदी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भूपेन दा जैसे भारत रत्न का कांग्रेस ने मज़ाक उड़ाया। उन्होंने कहा – “नामदार लोग जब कामदार की बेइज्जती करते हैं, तो यह उनके अहंकार का प्रमाण है। असम की जनता इस अपमान को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।”
ऑपरेशन सिंदूर और मां कामाख्या का आशीर्वाद
पीएम मोदी ने कहा कि मां कामाख्या की कृपा से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को जबरदस्त सफलता मिली। उन्होंने इसे असम की शक्ति और आस्था का प्रतीक बताया और जन्माष्टमी के मौके पर असम की जनता को शुभकामनाएं दीं।
नुमालीगढ़ में नई परियोजनाओं का शिलान्यास
रविवार को पीएम मोदी नुमालीगढ़ में 5000 करोड़ से अधिक लागत वाले बायो एथेनॉल प्लांट का उद्घाटन करेंगे। साथ ही 7000 करोड़ से अधिक लागत की पेट्रो फ्लूइडाइज़्ड कैटेलिटिक क्रैकर यूनिट की आधारशिला रखेंगे।
PM Modi’s Assam Visit:भूपेन हजारिका को समर्पित पुस्तक और स्मारक सिक्का
पीएम मोदी ने भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी पर 100 रुपये का स्मारक सिक्का और एक पुस्तक भी जारी की। उन्होंने कहा कि हजारिका के गीत भारत की एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करते हैं। उन्हें भारत रत्न देना पूरे नॉर्थ ईस्ट के लिए सम्मान की बात है।