कानपुर। खेलों को प्रोत्साहन देने और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है। कानपुर विद्या मंदिर स्पोर्ट्स एकेडमी और कॉस्को एंड फ़िटनेस के सहयोग से एकेडमी के बैडमिंटन खिलाड़ियों को पूरे वर्ष भर के लिए आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर युवा खिलाड़ी अदिति मिश्रा और वंश यादव को करीब एक लाख रुपये की बैडमिंटन सामग्री सौंपी गई।
बताया गया कि दोनों खिलाड़ी नियमित रूप से कानपुर विद्या मंदिर स्पोर्ट्स एकेडमी में अभ्यास करते हैं और राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अच्छे प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं। कॉस्को एंड फ़िटनेस द्वारा मिली इस मदद से खिलाड़ियों में उत्साह का संचार हुआ है।
इस तरह से बढ़ावा गया खिलाडियों का मनोबल
इस मौके पर एकेडमी के अध्यक्ष डॉ. डी.सी. गुप्ता ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे सहयोग की आवश्यकता होती है। उन्होंने कॉस्को एंड फ़िटनेस का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस कदम से खिलाड़ियों को आत्मविश्वास मिलेगा। वहीं, कॉस्को फिटनेस एंड स्पोर्ट्स के एरिया मैनेजर सुभाष गौतम ने आश्वासन दिया कि बैडमिंटन सहित अन्य खेलों को आगे बढ़ाने के लिए संस्था हमेशा खिलाड़ियों के साथ खड़ी रहेगी।
तोहफा मिलते ही खुश हुए खिलाड़ी
एकेडमी के चीफ हेड कोच सुशील गुप्ता ने जानकारी दी कि कॉस्को के सहयोग से जो बैडमिंटन सामग्री खिलाड़ियों को मिली है, उससे निश्चित रूप से उनके खेल में सुधार होगा। इसके साथ ही, खिलाड़ियों की तैयारी और भी बेहतर होगी और वे राज्यस्तरीय तथा राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दमदार प्रदर्शन कर पाएंगे।
इस अवसर पर मौजूद खिलाड़ियों और अभिभावकों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस तरह के सहयोग से न केवल खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है, बल्कि उन्हें अपने लक्ष्य की ओर और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा भी मिलती है।
कार्यक्रम म शामिल हुए यह
कार्यक्रम में किरण त्रिपाठी, विपुल विक्रम सिंह, पार्थ त्रिपाठी, अक्षत सक्सेना, महर्ष गुप्ता, रंजन कुमार, सुरेंद्र यादव, आर.के. गुप्ता, संजय प्रजापति, अनुज गौतम, आयुष मिश्रा, गौरव सोनकर और अथर्व धीमन समेत कई खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।
कानपुर विद्या मंदिर स्पोर्ट्स एकेडमी में हुए इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि यदि खेल संस्थाएं और कॉर्पोरेट संगठन मिलकर काम करें तो खिलाड़ियों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराए जा सकते हैं। इससे खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय मंच पर आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
पत्रकारिता के क्षेत्र में 24 साल का अनुभव दैनिक समाचार पत्र लोक भारती से सफर शुरू कर स्टार न्यूज, न्यूज 24, न्यूज एक्सप्रेस, सूर्या समाचार, लोकल हेडिंग, वन इंडिया व पब्लिक वाइब के बाद बतौर कानपुर प्रभारी रॉकेट पोस्ट (ROCKETPOSTNEWS.COM) तक जारी है। मकसद जनहित सर्वोपरि और हर खबर पूरी जिम्मेदारी से