कानपुर डीएम ने स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण, पढ़िए अब किस पर गिरी गाज

0
adcadde9-fc6a-4883-95c7-359aee610f53
कानपुर। जन स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार सुबह 9:30 बजे अनवरगंज स्थित नगरीय स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही सामने आई, जिससे जिलाधिकारी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

पढ़िए निरिक्षण में क्या सामने आया सच 

उपस्थिति पंजिका की जांच में पाया गया कि एक स्थायी कर्मचारी और सात संविदा स्वास्थ्यकर्मी समय पर ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे। अनुपस्थित कर्मचारियों में बीएचडब्ल्यू शिल्पी सक्सेना, स्टाफ नर्स अंजलि, एएनएम रेनू पांडे, मीना देवी, पुष्पा देवी, अरविंद कुमार, अभिनव तिवारी और मोहित शुक्ला शामिल हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अनुपस्थित कार्मिकों का एक दिन का वेतन काटा जाए और संविदा कर्मचारियों को नोटिस जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान एमओआईसी डॉ. दीप्ति गुप्ता ने अवगत कराया कि सहायक शोध अधिकारी नम्रता वर्मा वर्तमान में सीएमओ कार्यालय में सम्बद्ध हैं। इस पर जिलाधिकारी ने संबद्धीकरण की वैधता और औचित्य की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

डीएम महोदय ने दिए निर्देश 

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने प्रयोगशाला की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की। लैब टेक्नीशियन अनुज ने जानकारी दी कि सितंबर माह में अब तक केवल 14 लोगों की जांच की गई है। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और जांच संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रयोगशाला का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित होना चाहिए ताकि आमजन को सुविधा मिल सके।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपलब्ध दवाओं की स्थिति का भी अवलोकन किया और यह निर्देश दिए कि मरीजों को किसी भी परिस्थिति में दवा वितरण में बाधा नहीं आनी चाहिए। साथ ही उन्होंने जोर दिया कि स्वास्थ्य केंद्रों का मूल उद्देश्य आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध चिकित्सा सुविधा प्रदान करना है।

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य विभाग के प्रत्येक कर्मचारी को अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभानी होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में लापरवाही दोहराई गई तो और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading