वारदातों से दहल उठा कानपुर – देखिए अपहरण और हत्या के बाद हुई चोरी

0
20231031_145611
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर 
 
Kanpur News – उत्तर प्रदेश के कानपुर में अभी अपहरण और हत्या जैसी चुनौतीपूर्ण वारदात से कमिश्नर पुलिस पूरी तरह सुलझ भी न पाई थी कि चोरी की एक वारदात ने पुलिस का चैन सा छीन लिया। क्योंकि यहां चोरों ने ऐसी जगह वारदात को अंजाम दिया है जहां चौबीस घंटे चहल कदमी और पुलिस का सख्त पहरा बना रहता है। उसके बावजूद बेखौफ चोरों ने एक व्यापारी के यहां बड़े ही शतिर्याना अंदाज में चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। 
 
जल्द होगा खुलासा 
 
विस्तृत जानकारी के अनुसार पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रही इस वारदात को अंजाम दिया गया थाना हरबंश मोहाल क्षेत्र में। जहां एक व्यापारी की दुकान से लाखों की चोरी से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गयी। तो मालूम हुआ कि उत्तर प्रदेश के कानपुर में रस्सी का कारोबार करने वाले व्यापारी प्रवेश कुमार अग्रवाल की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। वहीं सूचना पर एसीपी कलेक्टरगंज निशंक शर्मा समेत थाना हरवंश मोहाल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गयी। एसीपी ने बताया कि तहरीर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिसके आधार पर फोरेंसिक टीम द्वारा सबूत एकत्र कर लिए गए हैं। साथ ही खुफिया तंत्र को अलर्ट करते हुए छानबीन शुरू कर दी गई है। हो सकता है कि जल्द ही शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading