राष्ट्रीय एकता का संदेश देने निकली बाइक रैली – गजब का दिखा था उत्साह

0
IMG-20231031-WA0022
रिपोर्ट – आनंद तिवारी – कानपुर नगर 
 
Kanpur News – एकता दिवस के रूप में मनाई जा रही पूर्व गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर भाजपाइयों द्वारा विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली को ब्लॉक प्रमुख मनोरमा कठेरिया के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली का संचालन पुर्व जिला उपाध्यक्ष जे.पी. कटियार के द्वारा किया गया।
 
गजब का दिखा उत्साह 
 
आपको बताते चलें कि राष्ट्रीय एकता के परिचायक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर पूर्व निर्धारित बाइक रैली के लिए बिल्हौर स्थित इंटर कॉलेज ग्राउंड पर सुबह से ही लोग बाइक लेकर पहुंचने लगे। निर्धारित समय के डेढ़ घंटा देरी से लगभग 9:30 बजे राष्ट्रीय एकता के संकल्प के साथ लोगों को एकता का संदेश देने के लिए निकाली गई। रैली में कई सैकड़ों लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बाइक रैली का संचालन भाजपा नेता पूर्व जिला उपाध्यक्ष जेपी कटियार के द्वारा किया गया। बीआईसी ग्राउंड से शुरू हुई एकता रैली को ब्लॉक प्रमुख मनोरमा कठेरिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली बिल्हौर कस्बे से सुभानपुर, बीबीपुर, चंडाली होती हुई जीटी रोड पर बिल्हौर बाईपास से होते हुए बकोठी मेडुआ होकर अरौल स्थित नेहरू विद्यालय तक पहुंची। विद्यालय में स्थापित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए यात्रा का समापन किया गया और विद्यालय परिसर में गोष्ठी के माध्यम से उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। कि किस तरह से उन्होंने जीवन पर्यंत संघर्ष करते हुए देश की आजादी में अहम योगदान दिया और आजादी के उपरांत किस तरह से देश को एक सूत्र में पिरोया। साथ ही उनके बताए रास्ते पर चलकर राष्ट्र को समृद्ध बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर डॉ राजेंद्र कटियार, रूपेश कटियार विक्रम मिश्रा जेपी कुशवाहा अनुज अवस्थी दीपक श्रीवास्तव आदेश तिवारी सुशांक मिश्रा अशोक चंद्र तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading