कानपुर में लौह पुरुष की मनाई गई जयंती – अपर पुलिस महानिदेशक आलोक सिंह ने दिलाई शपथ
रिपोर्ट – सुहेल अंसारी – कानपुर नगर
Kanpur News – 31 अक्टूबर का दिन देश में राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश देने वाले सरदार बलंभ भाई पटेल के नाम से जाना जाता है। सरदार बलंभ भाई पटेल जी का जन्म 15 दिसंबर 1950 को हुआ था। पटेल जी भारत के लिए एक राजनीतिज्ञ थे। जिसके चलते पटेल जी ने भारत के पहले उप प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। इसके साथ ही वह एक भारतीय अधिवक्ता और राजनेता के रूप में पहचाने गए। पटेल जी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के साथ भारतीय गणराज्य के संस्थापक भी थे। पटेल जी को लौह पुरुष भी कहा जाता है क्योंकि उन्होंने भारत में एकता का जो संदेश दिया था। उस संदेश ने भारत के अंदर एक बड़ी मिसाल कायम की थी। इसलिए आज के दिन यानि 31 अक्टूबर को उनकी याद में राष्ट्रीय एकता के रूप में मनाया जाता है।
कानपुर में दी गई सलामी
इस अवसर पर कानपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक आलोक सिंह राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रतिमूर्ति लौह पुरुष’ भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर एक कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमे उन्होंने पटेल जी की प्रतिमा में पुष्प अर्पित किए और फिर सलामी देकर सम्मान किया। तथा जोनल कार्यालय में कार्यरत समस्त पुलिस जनों को राष्ट्र एकता की शपथ दिलाई। साथ ही उन्होंने उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डाला और एकता को बनाए रखने की जागरूकता संदेश दिया।