Kanpur News – नीतीश कुमार के खिलाफ भड़क उठीं भाजपा की महिला नेत्रियां – पुतले को आग लगाकर निकाला गुस्सा

0
20231108_175316
कानपुर समाचार – बिहार के मुख्यमंत्री के खिलाफ भाजपा ने खोला मोर्चा – पूरे देश के महिला मोर्चा ने सड़क पर उतर कर जताया विरोध 
 
रिपोर्ट – सर्वेश सोनू शर्मा – कानपुर नगर 
 
Kanpur News – बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान के बाद मानो देश की राजनीति में भूचाल सा आ गया है। चारों तरफ भारतीय जनता पार्टी का महिला संगठन विरोध में उतर आया है। जगह-जगह नीतीश कुमार का विरोध जारी है। कुछ इसी कड़ी में कानपुर  भाजपा महिला मोर्चा सडकों पर उतर आया। 
 
आक्रोशित महिला मोर्चा ने जलाया पुतला 
 
बयान को लेकर आक्रोशित महिला मोर्चा की नेत्रियों ने कानपुर के नौबस्ता बाईपास पर एकत्रित होकर बिहार की नीतीश सरकार के विरोध में नारेबाजी की। इसी बीच नीतीश सरकार का बनाया गया प्रतीकात्मक पुतले को आग के हवाले करते हुए अपना आक्रोश प्रकट किया। इस दौरान चौराहे पर देखने वालों की भीड़ लग गई थी। 
 
क्या कहना है इनका 
 
आपको बताते चलें कि बिहार के मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने महिलाओं को लेकर अभद्र भाषा में  टिप्पणी की थी। जिसको अमर्यादित बयान करार देते हुए नीतीश कुमार के खिलाफ भाजपा विरोध में उतर आई और पार्टी के महिला मोर्चा ने नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जिसमे महिला नेत्रियों का कहना है कि माननीय सुप्रीम कोर्ट से अपील है कि इस मामले को संज्ञान में जरूर लें। 

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading