Kannauj News : डामर प्लांट में लगी आग, फायर ब्रिगेड गाड़ियों ने पहुंचकर पाया आग पर काबू

0
IMG-20231108-WA0019
( सौरिख से आनंद चतुर्वेदी की रिपोर्ट )
 
कन्नौज जिले मे अज्ञात कारणों से डामर प्लांट में आग लग गई सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड गाड़ी ने बड़ी मुश्किल से  आग पर काबू पाया वही अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर लिया जायजा।
सौरिख थाना क्षेत्र स्थित आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे सर्विस लाइन पर स्थित डामर प्लांट में बीती रात अचानक आग लग गई जो कि सुबह लपटों में बदल गयी निजी गेस्ट हाउस मालिक ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड को सूचना दी जिसपर कन्नौज व छिबरामऊ से पहुंची फायर ब्रिगेड गाड़ियों बड़ी मुश्किल से आग बुझाकर क़ाबू पाया।मुख्य फायर अधिकारी मुकीम उल हक व छिबरामऊ फायर अधिकारी प्रियांशू अवस्थी ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।
गाड़ी साथ आये फायर ब्रिगेड कर्मी चालक रामनिवास,ओमकार सिंह हुकुम सिंह,रजनीश मिश्रा।वही मौके पर पहुंचे थाना सौरिख से उपनिरीक्षक प्रदीप सिंह कांस्टेबल अजय कुमार,नीशू चौधरी दिलीप सिंह चौहान,दौलतराम महिला कांस्टेबल अपर्णा पचौरी।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading