Kanpur News – तूल पकड़ गया बीजेपी द्वारा गैस सिलेंडर के दामों का मुद्दा, यूपी में कांग्रेस ने छेड़ी जंग
कानपुर समाचार – यूपी की राजनीति में गैस सिलेंडर का मूल्य बना बखेड़ा, कांग्रेस ने फिर सौंपा ज्ञापन
रिपोर्ट – सुहैल अंसारी – कानपुर नगर
Kanpur News – राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भले ही वोटिंग परिणाम आने वाले हों लेकिन इन राज्यों में बीजेपी के एक एलान ने अब यूपी के अंदर राजनितिक तूल पकड़ लिया है। मामला है बीजेपी सरकार द्वारा इन राज्यों में गैस सिलेंडर के दामों में कमी का एलान करना। जिसकों लेकर अब यूपी के अंदर कांग्रेस ने इसे मुद्दा बनाकर जंग छेड़ दी है।
कांग्रेसी नेताओं ने सौपा ज्ञापन
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश की गरीब जनता के महंगाई से राहत दिलाने तथा भारतीय जनता पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़-राजस्थान में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम करने पर कानपुर नगर कमेटी के अध्यक्ष हरिकृष्ण भारती के प्रतिनिधित्व में राज्यपाल उत्तर प्रदेश सरकार को जिलाधिकारी कानपुर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया।
जानिए क्या कहा गया ज्ञापन में
ज्ञापन में कहा गया कि यूपी की गरीब जनता को महंगाई से निजात दिलाने हेतु जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी चुनावी घोषणा पत्र में घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कमी दर्शा कर केवल चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है कि वह 450 रू0 में गैस सिलेंडर देगी। जबकि उसी की सरकार यूपी में है तो यहां क्यों नहीं प्रदेश में कम दाम में सिलेंडर जनता को उपलब्ध कराती है।
यह नेता रहे मौजूद
आगे की मांग करते हुए कहा गया है कि यह भाजपा का चुनावी कदम है, एक तरफ दूसरे राज्यों में सिलेंडर के दाम करने करने की बात की जा रही है तो जहां उनकी सरकार है, वहीं पर सिलेंडर महंगे दामों में दिया जा रहा है। ज्ञापन देने में नरेश त्रिपाठी, टिल्लू ठाकुर, हरिराम कटियार, मोहन लाल, रोशनी चौधरी, विनय मिश्रा, अभिषेक मिश्रा आदि मौजूद रहे।