Kanpur News – तालाब में उतराता मिला युवक का शव, हत्या की जताई जा रही आशंका
कानपुर समाचार – शिनाख्त में जुटी हुई है पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा मौत का खुलासा
रिपोर्ट – शिवा शर्मा / आनंद तिवारी – कानपुर नगर
Kanpur News – बिल्हौर के उत्तरीपूरा में शुक्रवार को तालाब में एक युवक का शव उतराता देख क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना और पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से निकलवाकर उसकी पहचान कराने के प्रयास शुरू किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। वहीं प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका के चलते शॉ को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
कहाँ मिला था शव
बिल्हौर थाना क्षेत्र के उत्तरीपूरा कस्बे से सटे बक्कू पुरवा गांव में शुक्रवार सुबह तालाब में युवक का शव उतराता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाल सुरेंद्र कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया और उसकी पहचान कराने की प्रयास शुरू किए और घटना के संबंध में जांच पड़ताल शुरू की। किंतु कई घंटे बीच जाने के बाद भी शव की पहचान नहीं की जा सकी।
जानिए हुलिया
पुलिस के अनुसार तालाब में मिला लगभग तीस वर्षीय युवक का शव चार से पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा। युवक ने स्लेटी रंग की पैंट , काली शर्ट व फुल स्वैटर पहन रखा है। शव मिलने के कई घंटे बाद भी शव की पहचान नहीं की जा सकी। अंततः पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ।
हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका
तालाब में मिली युवक के शव में चेहरे पर चोट के कई निशान मौजूद हैं। लोगों ने शव देखकर युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जाहिर की और पहचान की प्रयास में तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कोतवाल सुरेंद्र सिंह के अनुसार तालाब से मिले शव की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।