Kanpur News – बेटे की नौकरी के लिए मां ने जोड़ी थी एक एक पाई, ठग ने कर दिया सफाया

0
9
कानपुर समाचार – पीडब्ल्यूडी में नौकरी के नाम पर हुई ठगी, पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार    
 
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर 

Kanpur News – एक माँ इंतजार था कि कब उसका बेटा बड़ा होगा तो उसकी सरकारी नौकरी लगवाएगी। जिसके लिए मां उसके बड़े होने से पहले एक एक पाई को जोड़ा हुआ था लेकिन एक ठग ने उसके सपनों पर पानी फेर दिया। जिसकी गुहार लेकर बदहवास माँ ने कानपुर के पुलिस आयुक्त की चौखट पर न्याय की गुहार लगाई है। 
 
इस तरह से हुई ठगी 
 
मामला कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के कोहरा गांव का है जहां की रहने वाली सुषमा देवी ने बताया कि उनके पुत्र को पीडब्ल्यूडी में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख चौरासी हजार इक्यासी रुपए की ठगी कर ली गयी है। 
मीडिया से बातचीत के दौरान पीड़िता सुषमा के पुत्र रौशन ने बताया कि घर के बगल में दिनेश का घर हैं, जिनके घर में भोगनीपुर जिला कानपुर देहात के निवासी देवेंद्र कुमार दीक्षित का आना जाना है जिसने पीडब्ल्यूडी में  परासी पद पर नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया और नौकरी लगवाने के नाम पर 6 लाख रुपए की मांग की थी।

न्याय की है उम्मीद 

 
पीड़ित ने बताया कि पैसा लेने के बाद कई दिन बीत जाने के बाद भी कोई नौकरी नहीं लगवाई गई और अब पैसा मांगा गया तो उनको व उनके परिवार को लगातार धमकियां मिल रही हैं। इस संबंध में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उन्हें उम्मीद है कि उनके साथ न्याय जरूर होगा। 

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading