Kanpur News – नहीं मिला हत्यारोपी पिता, बेटे को बेरहमी से उतार दिया था मौत के घाट, तलाश में है खाकी
कानपुर समाचार – बेटे की शराब से परेशान पिता की आँखों में उतरी थी गुस्से की आग, मौत के बाद मिली थी ठंडक, जानिए कहां
रिपोर्ट – नीरज तिवारी – कानपुर नगर
Kanpur News – कमिश्नर पुलिस की तलाश से अभी भी हत्यारोपी पिता दूर बना हुआ है। रविवार की रात फरार पिता ने अपने ही बेटे की बेरहमी से पीटते हुए गला दबाकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद से वह अभी तक फरार चल रहा है। दो दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी पिता की तलाश में खोजबीन तेज कर दी गई है। बताया जा रहा है कि जल्द ही उसकी गिरफ़्तारी कर ली जाएगी।
जानिए कहां की है यह दर्दनाक वारदात
दिल को झकझोर कर रख देने वाली यह वारदात कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के अहीरवा संजीव नगर की है। जहां दीपक निषाद का शव उसी के घर में पड़ा हुआ मिला था। जिसका खुलासा उस वक्त हुआ जब मृतक की मौसी घर पहुंची हुई थी। जैसे ही दरवाजा खोला तो उसकी आंखे खुली की खुली रह गई। कुछ ही देर में खबर फैलते ही मौके पर भीड़ लग्न शुरू हो गई।
पुलिस ने जुटाए सबूत
सूचना मिलते ही मौके पर डीसीपी पूर्वी तेज स्वरूप सिंह ने चकेरी पुलिस के साथ मौके की जांच की जिसके लिए फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किये साथ ही पास पड़ोस के लोगों के बयान दर्ज किये।
पड़ोसियों ने बताई दांस्ता
दीपक की मौत पर पड़ोसियों ने बताया कि बीती रविवार रात दीपक और उसके पिता के बीच विवाद हो रहा था। जिसकी आवाजें देर रात तक आती रहीं और फिर दोनों शांत हो गए थे लेकिन सुबह उठते ही दीपक की मौत की खबर मिली थी।
पुलिस ने तलाश की तेज
दो दिन बीत जाने के बाद भी हत्यारोपी पिता की गिरफ़्तारी नहीं हो पाई है। जिसके चलते पुलिस ने अपना सूचना तंत्र और मजबूत करते हुए चारों तरफ जाल बिछा दिया है। कयास लगाया जा रहा है कि अगले कुछ घंटों में आरोपी पिता को गिरफ्तार करने सफलता जरूर मिल सकती है।