Kanpur Dehat News – थ्रेसर मशीन की चपेट में आये किसान का कटा हाथ, परिजन हो गए परेशान, पढ़िए अपील

0
5
कानपुर देहात समाचार – मढ़ाई करते वक्त हुआ था हादसा, देखते ही दंग रह गए साथी, डॉक्टर ने बचा ली जान 
 
रिपोर्ट – मोहम्मद तस्लीम – कानपुर देहात 

Kanpur Dehat News – राजपुर के गुबार गाँव में बाजरा की मढ़ाई करते समय अचानक युवक का हाथ थ्रेसर मशीन की चपेट में आकर कट गया। हादसे के बाद आनन-फानन में परिजनों और साथियों ने उपचार के लिए राजपुर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
 
दंग रह गए थे साथी 

गुबार गाँव के किसान रामकुमार (45) वर्ष अपने खेत पर थ्रेसर से खेत पर बाजरा की मढ़ाई कर रहा था। तभी अचानक उसका एक हाथ थ्रेसर की चपेट में आ गया। हाथ कटर में जाते ही उसकी चीख निकल गई। आसपास खेत में काम कर रहे लोग उसकी ओर दौड़े। जब तक मशीन को बंद किया गया तब तक किसान का हाथ कट चुका था। 
 
सूझबूझ से बची जान 
 
आनन-फानन में परिजन व ग्रामीण उपचार के लिए राजपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर अरुणेन्द्र प्रताप सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल किसान को गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया गया। जहां उसकी हालत में सुधार है।
 
हादसे से लेना होगा सबक 
 
इस हादसे को देखने के बाद रॉकेट पोस्ट न्यूज अपने सभी किसान भाइयों से अपील करता है कि जैसा इस वक्त और आने वाले समय में मढ़ाई जैसा कार्य किया जाता है। जिसे करते वक्त जल्दबाजी बिल्कुल न करें। साथ ही मढ़ाई करते वक्त अपनी नजर थ्रेशर मशीन के कटर पर जरूर बनाए रखें और अगर हो सके तो कटर के पास तक जब फसल को ले जाएं तो उसमे हाथ की जगह किसी लकड़ी के बने हिस्से का प्रयोग करें ताकि आपका हाथ को सुरक्षा मिल सके। 

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading