Kanpur News – एक बार फिर दिखी महापौर प्रमिला पांडेय की छापेमारी, जानिए क्या हो रहा था यहां

0
13
कानपुर समाचार – महापौर प्रमिला पांडेय का काफिला पहुंचा था जनरलगंज के जोन एक में, पकड़ी गई चोरी 
 
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर 
 
Kanpur News – रात के अंधेरे में हो रही थी सड़क की खुदाई चल रही थी। जिसकी सूचना पर कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय ने छापा मार कर खुदाई कार्य रुकवा दिया। 
 
जानिए कहां हो रही थी खुदाई 
 
जनरलगंज जोन एक में रात के अंधेरे में सड़क की खुदाई हो रही थी स्थानीय लोगों की सूचना पर महापौर प्रमिला पांडे ने सोमवार सुबह सुबह औचक निरीक्षण करके सड़क की खुदाई कर रहे लोगों को मौके पर पकड़ा। महापौर ने ठेकेदार से अनुमति पत्र दिखाने को कहा, जिस पर वह बगलें झांकने लगा। नाराज महापौर ने तत्काल मौके पर जनरलगंज थाने की पुलिस को बुला लिया और आरोपी ठेकेदार को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। 
 
लगाया गया जुर्माना 
 
महापौर ने इस मामले में जोनल प्रभारी जोन एक को आरोपी ठेकेदार के खिलाफ भारी जुर्माना लगाने का निर्देश दिया है। महापौर ने कहा कि शहर में सड़क की खुदाई पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा है। उसके बावजूद इसके जनरल गंज में रात के अंधेरे में सड़क की खुदाई हो रही थी। स्थानीय लोगों ने उन्हें सूचना दी जिस पर उन्होंने सुबह-सुबह मौके पर पहुंचकर सड़क की खुदाई को पकड़ा और उनको पुलिस के सुपुर्द किया। महापौर चेतावनी देते हुए कहा कि बिना अनुमति के जो भी ठेकेदार सड़क की खुदाई करेगा, उसके खिलाफ न केवल कानूनी कार्रवाई की जाएगी बल्कि भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा। 

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading