Weather Update – यूपी में 3 दिन बाद होगी कड़ाके की ठंड, अभी से कर लें व्यवस्था, अलाव भी है जरूरी
मौसम अपडेट – 28 से बारिश का पूर्वानुमान, 42 जिलों में 13°C से कम का तापमान, आगे जानिए कैसा होगा मौसम
Weather Update – यूपी में 28 नवंबर से कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है। इसका असर भी दिखना शुरू हो गया है। पिछले सप्ताह 42 जिलों का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री से नीचे आ गया। वहीं अधिकतम तापमान भी 28 डिग्री से कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग की तरफ से 26 नवंबर से बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। जिसके चलते कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हुई तो वहीं पूरे प्रदेश में सर्द हवाएं चलती रहीं और धूप न निकलने की वजह से कोहरा छाया रहा।
26 के साथ ही 27 नवंबर को यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश की आशंका जताई गई थी। लेकिन ऐसा तो हुआ नहीं पर आसमान में बादल छाए रहे जिसके चलते कुछ जिलों में बूंदाबांदी हुई। इसके साथ ही तेज हवाएं चलती रहीं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से यूपी में ठंडी हवाएं आना शुरू हो गई हैं। नवंबर की विदाई और दिसंबर की शुरुआत ठंड के साथ होगी। दिन के तापमान में भी तेजी से गिरावट दर्ज होगी। वहीं दिसंबर में शीतलहर चलेगी।