Kanpur News – यूपी की जेलों में हनुमान चालीसा पढ़ेंगे कैदी, शनिवार और मंगलवार को होगा आयोजन

0
14
कानपुर समाचार – कैदियों में जागरूकता और धर्म से आस्था को लेकर लिया लिया गया फैसला, जरूर पढ़िए 
 
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर

Kanpur News – उत्तर प्रदेश की जेलो में बंद कैदियों के मन में धार्मिक भावना जगाने के लिए अब हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ कराया जाएगा।  कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने अपना बयान जारी करते हुए कहा है कि इससे कैदियों का मन बदलेगा और वो हिंसाकात्मक प्रवत्ति से दूर होंगे।

पढ़िए और क्या लिया गया फैसला 
 
प्रदेश के जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने सभी जेल अधीक्षकों को इसके लिए समुचित इंतजाम करने और आवश्यकता के मुताबिक कैदियों को धार्मिक पुस्तकें उपलब्ध कराने को कहा है। मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि यह कवायद कैदियों के व्यक्तित्व विकास के लिए की जा रही है। 
 
नहीं है धर्म का मकसद 
 
इसमें कोई धार्मिक मकसद नहीं है, न ही कोई बाउंडेशन है. चूंकि हनुमान जी से बेहतर व्यक्तित्व विकास का कोई गुरु नहीं हो सकता। इसलिए सभी कैदियों से आग्रह किया जा रहा है कि वह हनुमान जी को पढ़ कर और उनसे समाज में बेहतर जीवन जीने का सलीका जरूर सीखें।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading