Kanpur News – धान चोरी करने शिकायत करना किसान को पड़ा भारी, आरोपियों ने कर दी बेरहमी से पिटाई
कानपुर समाचार – मारपीट का वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई थाना पुलिस, हिरासत में लिए गए आरोपी
रिपोर्ट – आनंद तिवारी – कानपुर नगर
Kanpur News – बिल्हौर के ककवन में शुक्रवार देर रात खेत से धान चोरी होने का उलाहना लेकर गए किसान का आरोपी पक्ष से विवाद हो गया। मारपीट का वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने विवाद कर रहे लोगों को हिरासत में लेकर शनिवार को विधिक कार्रवाई को अंजाम देने का काम किया।
जानिए पूरा प्रकरण
ककवन थाना व कस्बा निवासी पतरौल के अनुसार उसके खेत में पड़ी धान की फसल कटी पड़ी थी। पन्द्रह नवंबर को कुछ लोगों के द्वारा उसकी धान की फसल चोरी से झोर ली गई। इस संबंध में तहकीकात करने पर गांव के धीरू पुत्र बउअन , सोनू पुत्र अनिल व छोटे पुत्र चिरौंजी के द्वारा धन चोरी किए जाने की सोच जानकारी मिली थी।
आगे जानिए फिर क्या हुआ
जिस पर वह शुक्रवार रात किसान तीनों के घर मामले की शिकायत करने गया था तभी आरोपियों के पारिवारिक जन गाली गलौज करने लगे और विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। वहीं अनिल, धीरु व बउअन के अनुसार पतरौल एकाएक आकर उन पर धान चोरी का आरोप लगाने लगे और उनके साथ मौजूद उनका पुत्र नीरज व रिश्तेदार अंकित आकर गाली गलौज करने लगे और विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी।
वायरल हुआ वीडियो
आज पड़ोस के लोगों ने कुछ ही देर में मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और फोन कॉल कर मामले की सूचना पुलिस को दी। हरकत में आई पुलिस ने विवाद कर रहे दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में ले लिया और विधिक कार्रवाई शुरू की।
थानाध्यक्ष ने दी जानकारी
थाना प्रभारी बृजमोहन सिंह के अनुसार धान की फसल चोरी करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ है। तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और विधिक कार्रवाई गई है।