Farrukhabad News – प्रसूता की मौत पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, अस्पताल का पंजीकरण किया गया निरस्त
फर्रुखाबाद समाचार – जांच के बाद कार्रवाई को दिया गया अंजाम, एसीएमओ ने अस्पताल में लगाया ताला
रिपोर्ट – अभय ठाकुर – फर्रुखाबाद जिला
Farrukhabad News – उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद के कस्बा कमालगंज स्थित निजी अस्पताल में भर्ती प्रसूता की इंजेक्शन लगने के बाद मौत हो जाने के मामले में एसीएमओ ने पहुंचकर जांच की। अस्पताल में ACMO को कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। उन्होंने अस्पताल का पंजीकरण निरस्त कर अस्पताल के दो वार्डों में ताला डालकर औपचारिक रूप से सील करने की कार्रवाई की है।
जानिए हुआ था क्या
बीती रात अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ रंजन गौतम ने कमालगंज स्थित न्यू भारत हॉस्पिटल पहुंचकर जांच की। उन्हें मौके पर न अस्पताल संचालक मिले और न ही कोई कर्मचारी मिला। अस्पताल के सभी वार्डों के दरवाजे खुले थे। ऑपरेशन थियेटर के दरवाजे में बंद करने के लिए लॉक भी नहीं था। ऐसे में उन्होंने दो वार्ड में ताला डालकर औपचारिक रूप से अस्पताल को सील करने की कार्रवाई की है।
आवास में चल रहा था अस्पताल
एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि अस्पताल किराए के भवन पर चल रहा है । द्वितीय तल पर परिवार रहता है। निकलने के लिए एक ही निकास है। ऐसे में मुख्य द्वार को सील नहीं कर सकते। पंजीकरण निरस्त कर औपचारिक रूप से अस्पताल को सील कर दिया गया है। शनिवार को संचालक व पंजीकृत चिकित्सकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई भी हुई।
अस्पताल के खिलाफ नजीर वाली होगी कार्रवाई
मामले पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रंजन गौतम ने बताया कि अस्पताल के खिलाफ नजीर वाली कार्रवाई की जाएगीऔर अब यह अस्पताल किसी भी हालत में संचालित नहीं हो पाएगा।
किसने लगाया था आरोप
बताते चलें कि थाना कमलागंज क्षेत्र के गांव देवरान गढ़िया निवासी मंजीत कश्यप की 23 वर्षीय पत्नी चांदनी की मंगलवार को कस्बा कमलागंज स्थित न्यू भारत हॉस्पिटल में ऑपरेशन से डिलीवरी हुई थी। जिसके बाद से वह अस्पताल में ही भर्ती थी। गुरुवार शाम अस्पताल कर्मी ने प्रसूता को बोतल चढ़ाने के साथ ही इंजेक्शन लगाया था। जिससे उसकी हालत बिगड़ने के बाद शाम करीब साढ़े छह बजे उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद अस्पताल संचालक व कर्मचारी मौके से फरार हो गए थे।