Fatehpur News – टेक्नोलॉजी के माध्यम से आज भारत है विश्व गुरु, भाजपा विधायक विकास गुप्ता
फतेहपुर समाचार – बहुवा ब्लॉक परिसर में आयोजित किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम, बीजेपी विधायक ने गिनाई सरकार की योजना
रिपोर्ट – लईक – फतेहपुर जनपद
Fatehpur News – बीजेपी ने क्षेत्र पंचायत सदस्य बहुआ व असोथर का प्रशिक्षण वर्ग बहुआ ब्लॉक परिसर में संपन्न हुआ। जिसमें उद्घाटन सत्र पर अयाह शाह के विधायक विकास गुप्ता ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर मालार्पण किया। प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश सरकार की गरीब कल्याणकारी योजना का शत प्रतिशत क्रियान्वयन पर विधायक ने प्रकाश डाला और कहा कि मोदी सरकार जब से केंद्र में आई और प्रदेश में योगी सरकार आज जनता तक विकास की किरण पहुंच रही है।
इन योजनाओं का किया वर्णन
इस मौके पर सरकार की स्वास्थ्य बीमा आवास, उज्जवला योजना आदि में विस्तार से प्रकाश डाला। और कहा कि प्रदेश में अराजकता का जो माहौल पूरे प्रदेश में था आज वह योगी के नेतृत्व में शांत दिखाई दे रहा है।
पूर्व जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ता को बताया बैक बोन
द्वितीय सत्र पर पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई एवं अध्यक्षता शत्रुघ्न निषाद ब्लॉक प्रमुख असोठर ने किया। दिनेश बाजपेई ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास और विचारधारा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दो सीट से लेकर आज पूर्ण बहुमत की सरकार है, कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होती है।
सोशल मीडिया पर हुई चर्चा
करण सिंह पटेल ने कुशल जनप्रतिनिधि, सोशल मीडिया प्रकाश डालते हुए कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इतना सशक्त हो गया है। टेक्नोलॉजी के माध्यम से हम अंतरिक्ष की एक-एक गतिविधि वीडियो एवं टेक्नोलॉजी के माध्यम से हम मिसाइल और ड्रोन कैमरे और मोबाइल आज सेवाओं का उपयोग कर रहे हैं, टेक्नोलॉजी के माध्यम से आज भारत विश्व गुरु है और अपनी क्षमताओं का अद्भुत क्रियान्वयन जन- जन तक कर रहा है।
चौथे चरण से हुआ समापन
चौथे सत्र पर जिला उपाध्यक्ष रवीन्द्र पाल एवं संतोष पासवान ने अध्यक्षता की। इस दौरान रवींद्र पाल सिंह ने अपने विचार व्यक्त है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अर्चना त्रिपाठी , जिला मंत्री कुलदीप भदौरिया, ब्लॉकों के बीडीसी रहे।