Kannauj News : मेरी माटी, मेरा देश के तहत कार्यक्रम मे पहुंचे विधायक ने दी सरकार की योजनाओ की जानकारी
(हसेरन से सुमित कुमार की रिपोर्ट)
कन्नौज जिले के हसेरन ब्लाक पर मेरी माटी, मेरा देश के तहत कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदोरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, आनंद सिंह वैस ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
कार्यक्रम मे भाजपा के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। उन्होंने बताया डबल इंजन की सरकार प्रदेश व देश में नई योजनाओं के साथ सबका साथ सबका विकास के नाम पर काम कर रही है। भारत देश को आजाद करने में वीर सपूतों के कार्य को हम सभी भुला सकते नहीं।
कार्यक्रम मे उपस्थित क्षेत्रीय विधायक कैलाश राजपूत ने मेरी माटी, मेरा देश के तहत लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम समाचार रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित ब्लॉक प्रमुख सीमा शाक्य, जिला पंचायत सदस्य नेहा त्रिपाठी सहित ब्लॉक के आलाधिकारी मौजूद रहे।