Kannauj News : देखें शातिर अपराधी आया पुलिस की गिरफ्त मे, किस मामले मे चल रहा था वांछित

0
Screenshot_20220209-163614_WhatsApp
( सौरिख से आनंद चतुर्वेदी की रिपोर्ट )

कन्नौज जिले के सौरिख थाना पुलिस ने एससी एसटी एक्ट में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यालय मे पेश किया है । बताया जाता है कि यह अपराधी काफी दिनों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था जिसको मुखबिर की सूचना पर पुलिस गश्त के दौरान गिरफ्तार किया गया है ।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनन्द के निर्देशन मैं थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर पुलिस ने अपराधियों की तलाश व अपराधों के रोकथाम के लिए इलाके में चलाए गए अभियान के तहत उप निरीक्षक आलोक कुमार सिंह अपने हमराही मनोज कुमार विशाल मिश्रा के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे।मुखबिर की सूचना पर एससी एसटी एक्ट में वांछित चल रहे  समीर उर्फ गोवा पुत्र कामिल बक्श निवासी ग्राम रावतपुर थाना बिधूना जनपद औरैया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading