Kannauj News : पानी और बिजली की समस्या पर सपाइयों का प्रदर्शन

0
WhatsApp Image 2024-06-20 at 14.41.42(1)

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

गुरुवार को जिले के सपाई सड़को पर उतर आये। मुख्यालय पर सिंचाई विभाग और बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर नारेबाजी बिजली पानी दे ना सके वो सरकार बदलनी है के नारों के साथ सपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख नबाब सिंह यादव के नेतृत्व में सपाई और ग्रामीणों का हुजूम नजर आया। सिंचाई विभाग कार्यालय पहुंचे सपाइयों का कहना था कि, ईशन बड़ी और बंबों में पानी नहीं आ रहा है। फैसले सूख रही हैं, बडी संख्या में जानवर पशु पक्षी मर गये और मर रहे हैं। सिंचाई विभाग हांथ पर हांथ धरे बैठा है। पर्यावरण नष्ट हो रहा है, पर्यावरण के संतुलन बिगड़ने से आज गर्मी का सितम मौत बन गया है। बन विभाग, सिंचाई विभाग इसके लिये जिम्मेदार है। पेड़ पौधे काटे जा रहे हैं, जीव जंतुओं का शिकार हो रहा है, पानी के अभाव में सब कुछ तहस नहस हो रहा है,शिकायत पर विभाग में कोई मिलता नहीं, क्षेत्र में हैं कहकर जिम्मेदार कहकर टाल दिया जाता है। बिजली की समस्या में जिले में अव्यवस्थित हो चुकी है। करोड़ों का बजट आने के बाद भी जिले के लोगों को बिजली नसीब नहीं हो पा रही है। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों के कहना था कि तीन दिनों में समस्या हल नहीं होती है तो विभाग कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन वृहद स्तर पर किया जाएगा। सपाईयों ने विभाग पर भ्रष्ट और लापरवाह होने का आरोप भी लगाया।


सपाईयों का कहना था कि,दुर्व्यवहार किया जा रहा है, काली नदी में पानी है लेकिन ईशन नदी में नहीं। अधिकारी कहते हैं कि जहां पानी है वहां से राजस्व मिलता है। इसका मतलब जहां पैसा नहीं मिलेगा वहां के लोग और जानवर मर जाएंगे क्या। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों पर भी आरोप लगाते हुये नबाब सिंह ने कहा कि केबल बड़ी बडी बातें करते हैं, समस्या के लिये आवाज उठाने और लड़ने वाला कोई नहीं है। बोट नहिं मिला जनता का तो जनप्रतिनिधि जनता का हाल लेना भी भूल गये। किसान सूख रहा है, जीव जन्तु सूख रहे हैं, पर जनप्रतिनिधि अपने कामों में मस्त हैं। कन्नौज की जनता किसान आने वाले समय में इन गैर जिम्मेदारों को सबक जरूर सिखाएंगे। सपाईयों का कहना था, कि किसानों की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं, कम से कम जीव जंतुओं को तो बचाया जाना चाहिये। लेकिन कोई कुछ नहीं कर रहा। सपाईयों की चेतावनी थी, कि जिला प्रशासन समस्याओं का त्वरित निदान कराये। अन्यथा बड़ा प्रदर्शन जिला मुख्यालय पर किया जाएगा। प्रदर्शन में मकरंद सिंह, रानू सक्सेना, रोहित कुमार, उदयवीर, मनोज कठेरिया, रामचंद्र कश्यप, आदि रहे।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading